1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए किलर पोज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए किलर पोज, तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 08, 2024 07:03 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 07:03 am IST

सोनम कपूर और रिया कपूर का एक शानदार फोटोशूट वायरल हो रहा है। वहीं हाल ही में एक दोस्त की शादी में पोज देते हुए मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

Sonam Kapoor, Rhea kapoor, Anil Kapoor, Malaika Arora- India TV Hindi
सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए किलर पोज Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर की प्यारी बॉन्ड हमेशा देखने को मिलती रहती है। सोशल मीडिया दोनों बहनें काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर और रिया कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ एक शादी में साथ में पोज देते नजर आए थे। साथ ही कपूर सिबलिंग्स ने एक-दूसरे के साथ की गई मस्ती की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में एक दोस्त की शादी में शानदार क्रीम घाघरा चोली सेट पहनकर सभी का ध्यान खींचा। वहीं अनिल कपूर की दोनों बेटियों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ दिए पोज

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी बहन और फिल्म मेकर रिया कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में सोनम कपूर और रिया कपूर की गई मौज-मस्ती देखने को मिल रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने पारंपरिक पोशाक पहनी हुई हैं। इन ट्रेडिशनल ड्रेस में  अनिल कपूर की दोनों बेटियां देसी गर्ल की तरह दिख रही थी।

यहां देखें सोनम कपूर और रिया कपूर की फोटो-

सोनम कपूर की फोटो ने खींचा ध्यान

सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसकी पहली फोटो में बहनों की जोड़ी को अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान दिखाते हुए देखा जा सकता है। दूसरे में एक दूसरे को देख हंस रहे हैं। तीसरे में उन्होंने कैमरे की ओर देख पोज दिए हैं। इसके बाद सोनम कपूर ने अपने लहंगे में घूमते और मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा,'एक बहन बचपन का एक छोटा सा हिस्सा है जिसे कभी खोया नहीं जा सकता।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक जासूस का रोल प्ले किया था। बेटे के जन्म के बाद ये सोनम की पहली फिल्म रही है। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपने बेटे वायु के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा की चमकी किस्मत! नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट

KGF स्टार यश के पिता आज भी हैं बस ड्राइवर, साउथ के 'रॉकिंग स्टार' ने ऐसे शुरु किया था करियर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन