Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा की चमकी किस्मत! नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम हर्षद चोपड़ा की चमकी किस्मत! नए प्रोजेक्ट का दिया हिंट

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Jan 07, 2024 01:41 pm IST, Updated : Jan 07, 2024 01:43 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु जल्द ही नए शो में नजर आने वाले हैं। टीवी के हैंडसम हंक ने अपने नए प्रोजेकट को लेकर हिंट दे दिया है। एक्टर ने एक फोटो शेयर की है, जिसे देख लोग कन्फ्यूज हो गए हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Harshad Chopda aka abhimanyu - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हर्षद चोपड़ा का नया शो

टीवी के लोकप्रिय एक्टर हर्षद चोपड़ा कई वर्षों से टेली इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और प्रतिभाशाली अभिनेता रहे हैं। हैंडसम हंक की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और जब भी वह स्क्रीन पर आए हैं, उन्होंने अपने नए किरदारों से हमेशा दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु का रेल प्ले कर अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली। हर्षद ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर की है। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद से ही खबरों में हैं।

हर्षद चोपड़ा का नया प्रोजेक्ट

हर्षद चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तोते की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'नए प्रोजेक्ट को हेलो कहें, अब मैं जानता हूं कि मैं अभी जो कर रहा हूं सही है।' खैर, प्रशंसक हर्षद के स्क्रीन पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो वहीं अब अभिनेता ने अपने दिलचस्प नए प्रोजेक्ट की एक झलक शेयर करके प्रशंसकों को खुश कर दिया है। अभी तक हर्षद चोपड़ा ने नए शो का नाम नहीं बताया है।

यहां देखिए हर्षद चोपड़ा की तस्वीर-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Harshad Chopda aka abhimanyu
Image Source : INSTAGRAMहर्षद चोपड़ा का नया शो

हर्षद और प्रणाली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

हर्षद चोपड़ा के आखिरी शो के बारे में बात करे तो सबसे लंबे समय तक चले वाले दैनिक धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। राजन शाही द्वारा निर्मित, यह शो टीआरपी लिस्ट में छाया रहता था। प्रणाली राठौड़ के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री प्रशंसकों को पसंद आई। प्रणाली और हर्षद को उनके फैंस प्यार से अभिरा कहकर बुलाते थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में

शो में 20 साल का लीप आया तो हर्षद और प्रणाली ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद, शो में कहानी को आगे बढ़ाने के लिए समृद्धि शुक्ला (अभिरा), शहजादा धामी (अरमान पोद्दार), प्रतीक्षा होनमुखे (रूही गोयनका) और शिवम खजुरिया (रोहित पोद्दार) नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को अमिताभ संग सपोर्ट करती दिखीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या भी आईं नजर

उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में लीन दिखीं रूपाली गांगुली, भक्ति के रंग में रंगी अनुपमा

Bigg Boss 17 में अभिषेक कुमार की वापसी, सलमान खान ने दिया एक और मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement