1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुछ नहीं मिला अभी तक', इन दिग्गजों के लिए अफसोस में डूबे सोनू निगम, वीडियो बनाकर उठाया बड़ा मुद्दा

'कुछ नहीं मिला अभी तक', इन दिग्गजों के लिए अफसोस में डूबे सोनू निगम, वीडियो बनाकर उठाया बड़ा मुद्दा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 27, 2025 11:26 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 11:35 am IST

गायक सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बनाकर लोगों का ध्यान खींचा है। सोनू निगम ने सभी गायकों की तरफ से अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए बयाया कि कई लायक सिंगरों को पद्म पुरस्कार नहीं मिले हैं।

Sonu nigam- India TV Hindi
सोनू निगम। Image Source : INSTAGRAM

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की, जिसमें 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री से भी पंकज उधास, अरिजीत सिंह और शारदा सिन्हा को चुना गया है। पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, वहीं शारदा सिन्हा को पद्म भूषण दिया जाएगा। इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सोनू निगम ने इस साल कई बड़े कलाकारों की अनदेखी करने के लिए जूरी पर सवाल उठाए। किशोर कुमार, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे कई सिंगर का उन्होंने जिक्र किया और एक लंबे वीडियो में बताया कि किस तरह से इनके टैलेंट को नजरअंदाज किया गया है।

सोनू निगम ने कही ये बात

सोनू ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है। एक को तो हमने पद्म श्री पे ही सिमटा दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और एक है जिनको पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ है- किशोर कुमार जी। मरणोपरांत पुरस्कार मिल रहे हैं न? और जो है भी उनमें से अलका याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करियर रहा है उनका, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक। श्रेया घोषाल, बहुत समय से वो भी अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। उनको भी मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है अपनी अलग सी आवाज से। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक। और ऐसे कई नाम है, चाहे किसी भी फील्ड के हों। चाहे गायन हो या एक्टिंग हो, साइंस हो या लिट्रेचर, जिन्हें आपको लगता है कि इंसाफ नहीं मिला, कमेंट्स में लिखो और हमारा ज्ञान बढ़ाओ।

यहां देखें वीडियो 

सोनू को मिला है पद्मश्री 

सोनू निगर को साल 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अपने काफी लंबे करियर में सोनू निगम ने 10000 से ज्यादा गाने गाए हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदी में हैं। उन्होंने कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं। एक्टर बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं। लंबे समय तक उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे फेमस एक्टर के लिए गाने गाए और उनकी आवाज बन गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन