1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में दिखा सोनू निगम का वो हुनर, जो बनाता है उन्हें सुरों का उस्ताद

'आप की अदालत' में दिखा सोनू निगम का वो हुनर, जो बनाता है उन्हें सुरों का उस्ताद

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 30, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jul 30, 2023 11:24 am IST

सोनू निगम आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने खास वीडियो शेयर कर के सिंगर को बधाई दी है।

Sonu Nigam- India TV Hindi
सोनू निगम। Image Source : FILE PHOTO

सोनू निगम सालों से अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोनू अपने गानों से लोगों को हंसाने और रुलाने दोनों में ही कामयाब रहे हैं। सोनू की आवाज के लाखों चाहने वाले हैं और वो अपनी मधुर आवाज से हर किसी के दिल-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ते हैं। आज सोनू निगम अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू निगम के इस खास दिन के मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सोने निगम के एक हिडेन टैलेंट का वीडियो शेयर किया है। 

'आप की अदालत' में सामने आया अनोखा टैलेंट

रजत शर्मा ने फेमस शो 'आप की अदालत' से सोनू निगम की एक वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसे देखकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। इस वीडियो में वह सोनू निगम से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। सवाल में वो सोनू निगम से पूछते हैं, 'मैने सुना कि आप कई सारे सिंगर के गाने मिलाकर एक साथ 40 गाने गा सकते हैं?' इसके जवाब में सोनू निगम ने कहा, 'मैंने एक अवॉर्ड फंक्शन में किया था। मुझे जितना याद है वो मैं सुनाता हूं। मुझे माफ कर दीजिएगा अगर मैं कहीं गलती करूं। इन्होंने मुझे अकस्मात खतरें में डाल दिया।' 

फिर सोनू ने बांधा सुरों से समा
जवाब देते ही सोनू निगम गाना गाने लगते हैं। वो एक के बाद एक अलग-अलग आवाजों में कई गाने लगातार गाते हैं और बताते हैं कि इसी तरह उन्होंने इवेंट में परफॉर्म किया था। उनके इस हुनर पर लोग जमकर तालियां बजाते हैं। सोनू निगम का ये टैलेंट सच में उन्हें सुरों का उस्ताद बनाता है। 

आसान नहीं थी सोनू की इंडस्ट्री में एंट्री
सोनू निगम को उनके जन्मदिन के मौके पर लोग ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बात करें सोनू निगम के काम की तो उन्होंने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि गुजराती, कन्नड़, मराठी, उड़िया, मलयालम, बंगाली, तेलुगु और भोजपुरी समेत कई भाषाओं गाने गाए हैं। शुरुआती दिनों में इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए सोनू निगम ने भी कई पापड़ बेले। फेम और स्टारडम उन्हें आसानी से नहीं मिला। लगातार मेहनत कर के सोनू ने ये मुकाम हासिल किय है। सोनू को फिल्म ‘जनम’ में पहली बार गाने का मौका मिला, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद सोनू निगम, टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार के संपर्क में आए, जिन्होंने उन्हें एल्बम ‘रफी की यादें’ ऑफर कीं। यहीं से सोनू के सपनों को पंख लग गए। 

ये भी पढ़ें: करीना कपूर की बेइज्जती पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने बजाई ताली! नारायण मूर्ती से जुड़ा है मामला

सलमान खान ने किया खुलासा, बताया- चाहकर भी क्यों नहीं छोड़ पा रहे 'बिग बॉस'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन