1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद करियर पर लगा ग्रहण, अब 4 साल बाद एक्टर कमबैक को तैयार

गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद करियर पर लगा ग्रहण, अब 4 साल बाद एक्टर कमबैक को तैयार

 Published : Apr 29, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:57 pm IST

कई वर्षों की कानूनी लड़ाई, भावनात्मक उथल-पुथल और बदनामी के बाद एक्टर सूरज पंचोली 'केसरी वीर' फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। जिया खान सुसाइड केस के बाद उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा है, जिसका असर उनके करियर पर भी हुआ।

Sooraj Pancholi- India TV Hindi
सूरज पंचोली 4 साल बाद कर रहे कमबैक Image Source : INSTAGRAM

कभी राइजिंग स्टार माने जाने वाले सूरज पंचोली पिछले कई सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। कानूनी लड़ाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें सुर्खियों से दूर कर दिया है। लेकिन, अब आने वाली फिल्म केसरी वीर के साथ वह आखिरकार इंडस्ट्री में फिर से धमाका करने को तैयार है। एक्टर सूरज पंचोली 'केसरी वीर' से चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। जिया खान के सुसाइड केस में जेल जाने के बाद से उनकी लाइफ काफी मुश्किलों से गुजरी है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की और खुलासा किया कि अब वो सारी बुरी यादों को भूल जिंदगी में आगे बढ़ा रहे हैं।

सूरज पंचोली का करियर इस वजह से हुआ था बर्बाद

3 जून 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपने आवास पर रात में फांसी लगाने से जिया खान की मौत हो गई। इस मामले में सूरज पंचोली का नाम सामने आया था, जिसके बाद वह विवादों से घिर गए। जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिया खान के सुसाइड लेटर में सूरज का नाम था। इसके बाद, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 22 दिन जेल में बिताने पड़े। यह मामला लंबा चला और उनकी छवि पर बुरा असर पड़ा। आखिरकार साल 2023 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मुंबई की अदालत ने उन्हें मामले में बरी कर दिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि एक्टर के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। इस दौरान सूरज को अपने अभिनय करियर में बहुत संघर्ष करना पड़ा। उनकी पहली फिल्म 'हीरो' (2015) फ्लॉप साबित हुई। उनकी अगली फिल्में 'सैटेलाइट शंकर' (2019) और 'टाइम टू डांस' (2021) भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। तीन असफल फिल्मों के साथ वह धीरे-धीरे लाइमलाइट से गायब हो गए।

4 साल बाद कमबैक से तहलका मचाएंगे एक्टर

अब, सूरज पंचोली केसरी वीर के साथ वापसी कर रहे हैं जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़ने वाले योद्धा हमीरजी गोहिल की वास्तविक कहानी पर आधारित है। यह एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। इसमें सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी हैं। यह 16 मई, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, सूरज भावुक हो गए और उन पर विश्वास करने के लिए टीम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि वह सही फिल्म का इंतजार कर रहे थे और यह उनके लिए एकदम सही है। सूरज ने कहा, 'देखो, जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरा दिल साफ है।' यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी बहन और मां रहीं। सूरज पंचोली की आखिरी रिलीज फिल्म 'टाइम टू डांस' थी जो 2021 में आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन