1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागरिकता कानून के विरोध में उतरे साउथ स्टार थलापति विजय, भाईचारे के लिए बताया संकट

नागरिकता कानून के विरोध में उतरे साउथ स्टार थलापति विजय, भाईचारे के लिए बताया संकट

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Sarika Swaroop
 Published : Mar 12, 2024 06:17 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 06:17 pm IST

बीते दिन केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की, जिसका कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसके विरोध में हैं। इन्हीं में से एक नाम है साउथ स्टार थलापति विजय को जिन्होंने इस कानून पर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे अस्वीकार्य बताया है।

Thalapathy Vijay- India TV Hindi
सीएए के विरोध में उतरे थलापति विजय Image Source : X

लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत में 2014 से पहले आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलना शुरू हो जाएगी। वहीं CAA लागू होने के बाद कई लोग इसका विरोध कर रहे है। इसमें एक नाम साउथ स्टार थलापति विजय का भी है, जिन्होंने नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लागू किए जाने का विरोध किया है और तमिलनाडु में इस कानून को लागू न होने देने की अपील की है। 

थलापति विजय ने सीएए को लेकर कही ऐसी बात

नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के तुरंत बाद थलापति विजय ने अपने एक्स पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि- 'भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) जैसे किसी भी कानून को ऐसे माहौल में लागू करना स्वीकार्य नहीं है, जहां देश के सभी नागरिक सामाजिक सद्भाव के साथ रहते हैं।' इसके साथ ही विजय ने अपने पोस्ट के जरिए तमिलनाडु सरकार से यह अनुरोध किया कि ये कानून तमिलनाडु में लागू न हो।' बता दें कि 2 फरवरी को, थलपति विजय ने हाल ही में अपनी एक राजनीतिक पार्टी  की आधिकारिक तौर पर घोषणा की, जिसका नाम तमिलागा वेट्री कजम है। अपनी राजनैतिक पार्टी के ऐलान के बाद से थलापति विजय का ये पहला बयान है, जो कि इस वक्त खूब चर्चा में है। 

Thalapathy Vijay
Image Source : Xथलापति विजय ने सीएए को लेकर कही ऐसी बात

थलापति विजय वर्क फ्रंट

वहीं थलापति विजय के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था, जो फैंस को काफी पसंद आया था। राजनीति में जाने से पहले ये उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

कटरीना कैफ डब्लूपीएल में बहन इसाबेल के साथ आईं नजर, अपने अंदाज से जीत लिया फैंस का दिल

पेरेंट्स के साथ न होने पर त्रिशाला दत्त ने लिखी दिल की बात, नेटिजंस ने लगा दी संजय दत्त की क्लास

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन