1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'खलनायक' ही नहीं, 1999 की बड़ी हिट का भी बनेगा सीक्वल, जेन-जी ने उठाई मांग, सुभाष घई बोले- स्क्रिप्ट तैयार है

'खलनायक' ही नहीं, 1999 की बड़ी हिट का भी बनेगा सीक्वल, जेन-जी ने उठाई मांग, सुभाष घई बोले- स्क्रिप्ट तैयार है

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 25, 2026 06:07 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 06:07 pm IST

फिल्ममेकर सुभाष घई ने बताया कि जेन जी की डिमांड पर वह एक 90s की एक और सुपरहिट फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और वह इस पर अब गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

subhash ghai- India TV Hindi
ताल का सीक्वल लाने की तैयारी में सुभाष घई। Image Source : INSTAGRAM/@SUBHASHGHAI1

साल 1993 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'खलनायक' के ऐलान के साथ सुभाष घई ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। 24 अप्रैल को ही फिल्म के सीक्वल के ऐलान के साथ संजय दत्त के फर्स्ट लुक से भी पर्दा उठाया गया, जिसके बाद अब दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। खलनायक संजय दत्त के करियरकी बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है और इस फिल्म के सीक्वल के साथ ही सुभाष घई ने 1999 की सुपरहिट 'ताल' के सीक्वल पर भी बड़ा अपडेट दे दिया है। फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने बताया कि ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है। फिल्म निर्माता ने बताया कि सिर्फ पुराने फैंस ही नहीं, जेन-जी भी अक्सर उनसे ताल के सीक्वल की डिमांड करते रहते हैं, जिस पर विचार करने के बाद उन्होंने तय किया है कि वह इस क्लासिकल फिल्म का सीक्वल लेकर आएंगे।

ताल का बनेगा सीक्वल

साल 1999 में रिलीज हुई 'ताल' ने संगीत, रोमांस और विजुअल स्टाइल के मामले में नया बेंचमार्क स्थापित किया था। दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष  घई के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब भी ये फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है और अब, इस क्लासिक फिल्म के सीक्वल पर अपडेट देकर सुभाष घई ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। 

15 सालों से ताल के सीक्वल को लेकर पूछा जा रहा है सवाल- सुभाष घई

सुभाष घई ने एचटी सिटी से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले 15 सालों से उनसे अक्सर इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सवाल पूछा जाते रहे हैं। फिल्ममेकर के अनुसार, ‘ताल’ की एनर्जी आज भी इतनी मजबूत है कि Gen-Z भी इसे पसंद करते हैं और इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं। सुभाष घई के अनुसार, फिल्म का सब्जेक्ट जितना आसान लगता है, उसे बनाना उतना ही कठिन है, क्योंकि इसे बनाने के लिए प्योरिटी यानी शुद्धता की जरूरत है।

क्या थी पहली फिल्म की सफलता की वजह?

सुभाष घई के अनुसार, 1999 में रिलीज हुई ताल की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी सादगी और फ्रेशनेस थी। उन दिनों ऐश्वर्या और अक्षय ज्यादा पुराने नहीं थे, जिसके चलते दर्शकों को उनके किरदारों में मासूमियत नजर आई। वहीं अनिल कपूर पहले से ही बड़े स्टार थे, जिनके स्टारडम ने इस फिल्म को सफलता दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। कास्टिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कि वह इस 'ताल 2' के लिए सही कलाकारों का चयन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि किरदारों के हिसाब से नए चेहरे चुने जाएंगे, ताकि कहानी में ताजगी बनी रहे।

ये भी पढ़ेंः साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख सब हैरान, नैन-नक्श और फिजीक देख पूछा- डेब्यू कब कर रहे हैं?

वाराणसी के सेट से सामने आई महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, PC के चेहरे पर दिखी थकान, BTS फोटो ने मचाई हलचल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन