बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टारकिड सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू पहले ही कर चुकी हैं। सुहाना ने 2023 में रिलीज हुई 'द आर्चीज' से अपना डेब्यू किया। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। सुहाना अब अपनी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुटी हैं, जिसका टाइटल 'किंग' है। खास बात तो ये है कि सुहाना इस फिल्म में अपने पिता शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। सुहाना खान अपनी फिल्मों के लिए तो चर्चा में रहती ही हैं, साथ ही अपने मंहगे शौक और लग्जरी लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच हर तरफ सुहाना खान के एक क्लिप के चर्चे हैं।
सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस संग साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपना हेयर क्लिप फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनके इस क्लिप पर हर किसी की निगाहें टिक गईं। सुहाना ने इस दौरान अपने बालों में जो हेयर क्लिप लगाया था, उसकी कीमत में आप आराम से एक आईफोन खरीद सकते हैं।
दरअसल, फोटो में सुहाना जो हेयरक्लिप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, वह लग्जरी ब्रांड Prada का है। लेदर से बने इस हेयरक्लिप में ट्रायंगल शेप पर मेटल से ब्रांड का नाम लिखा है। प्राडा की ऑफिशियल वेबसाइट पर तो इसकी कीमत रिवील नहीं की गई है, लेकिन Farfetch नाम की वेबसाइट पर यह हेयरक्लिप जरूर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 600 अमेरिकी डॉलर है और भारतीय रुपयों की बात करें तो इसकी कीमत 50,237 रुपये है। यानी, साफ है सुहाना के इस हेयरक्लिप की कीमत पर आप एक बढ़िया सा स्मार्टफोन या आइफोन भी खरीद सकते हैं।

सुहाना ये महंगा सा हेयरक्लिप लगाकर किसी पार्टी में शामिल हुई थीं, इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी और इसके साथ लग्जरी ब्रांड Hermes का ग्रे बैग कैरी किया था। इस बैग के हैंडल पर व्हाइट स्कार्फ बंधा है, जिस पर ऑरेंज और ब्लू प्रिंट है। सुहाना का ये बैग भी कम महंगा नहीं है। स्टारकिड के बैग की कीमत 26,17,740 रुपये है। अपने लुक को सुहाना ने डायमंड पेंडेंट और मैचिंग स्टड के साथ पूरा किया।
संपादक की पसंद