1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना खान ने इस शख्स के साथ की मूवी नाइट एंजॉय, देखिए वीडियो

Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना खान ने इस शख्स के साथ की मूवी नाइट एंजॉय, देखिए वीडियो

 Published : Jul 04, 2023 08:42 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 08:59 am IST

सुहाना खान को शनाया कपूर और उनके भाई जहान के साथ मंगलवार रात जुहू में स्पॉट किया गया। बता दें वे तीनों मूवी नाइट के लिए बाहर निकले थे।

twitter- India TV Hindi
Suhana Khan spotted for movie date Image Source : TWITTER

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मूवी नाइट एंजॉय करते नजर आ रही हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मूवी नाइट किया एंजॉय 

बता दें सुहाना जानी-मानी कॉस्मेटिक की ब्रैंड अंबेसडर बनी है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' का शानदार टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। इस फिल्म में स्टार-स्टडेड कलाकार सुहाना, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और अन्य के बहुप्रतीक्षित अभिनय डेब्यू में शामिल हो रहे हैं। बिजी शेड्यूल और शूटिंग के बाद सुहाना अब अपने परिवार के साथ मुंबई में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्हें अपनी बीएफएफ शनाया कपूर के साथ मूवी नाइट एंजॉय करती नजर आईं।

सुहाना खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें शनाया और उनके भाई जहान नजर आ रहे हैं। उन तीनों को रात में जुहू में स्पॉट किया गया। वे एक मूवी नाइट के लिए बाहर निकले थे। आउटिंग के लिए सुहाना ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने डेनिम ट्राउजर के साथ पेयर किया। दूसरी ओर शनाया कपूर सफेद टी-शर्ट में कैज़ुअल लुक में नजर आईं। वहीं जहान कपूर ओवरसाइज्ड ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस फिल्म में आएंगी नजर 

सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' में स्टार-किड अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ अपनी शुरुआत करेगी। सुहाना खुशी और अगस्त्य नंदा के अलावा इसमें वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और डॉट हैं। नेटफ्लिक्स ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर सुहाना खान के 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद करते हैं। शाहरुख खान चार साल बाद फिल्म 'पठान' में नजर आए थे, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बता दें शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान, डंकी, हे राम रीमेक, राहुल ढोलकिया, ऑपरेशन खुखरी में भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन