1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हनुमान चालीसा' की धुन पर सुखविंदर सिंह को जूते पहनकर डांस करना पड़ा भारी, जमकर हो रही आलोचना

'हनुमान चालीसा' की धुन पर सुखविंदर सिंह को जूते पहनकर डांस करना पड़ा भारी, जमकर हो रही आलोचना

 Published : Mar 29, 2022 07:29 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 07:48 pm IST

सुखविंदर सिंह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' के शूट के दौरान जूते पहने दिखाई दिए जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए।

sukhwinder singh - India TV Hindi
sukhwinder singh  Image Source : TWITTER/@INDIAN16079570

Highlights

  • सुखविंदर सिंह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' के शूट के दौरान जूते पहने दिखाई दिए
  • विवाद बढ़ता देख इस मामले पर सुखविंदर ने भी ट्रोलर्स को दो-टूक जवाब दिया

अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुखविंदर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल गायक सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने नए गाने के लिए सुखविंदर एक डांस वीडियो शूट कर रहे थे जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद बवाल मच गया।

सुखविंदर सिंह अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' के शूट के दौरान जूते पहने दिखाई दिए जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए। लोग इसे हिंदू धर्म का अपमान मान रहे हैं।

सामने आई तस्वीर में सुखविंदर को धोती और खादी जैकेट में देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे खड़े आर्टिंस्ट भगवा कुर्ता पहने झूमते नजर आ रहे हैं।

विवाद बढ़ता देख इस मामले पर सुखविंदर ने भी ट्रोलर्स को दो-टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा करने से किसी की भावना कम होती है तो साबित कर के दिखाइए। हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।’ 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुखविंदर सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘हनुमान चालिसा’ वाराणसी के चेतसिंह घाट पर शूट किया जा रहा है। पूरा घाट चौपाइयों से गूंज रहा है।

आपको बता दें 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने 'जय हो' से सुखविंदर ने अपनी पहचान बनाई। सुखविंदर सिंह हजारों गाने जा चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन