1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अथिया शेट्टी संग रैंप पर वॉक कर रहे थे सुनील शेट्टी, तभी होने वाली थी टक्कर, वीडियो वायरल

अथिया शेट्टी संग रैंप पर वॉक कर रहे थे सुनील शेट्टी, तभी होने वाली थी टक्कर, वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 01, 2023 11:33 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 11:33 am IST

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों ही इस वीडियो में रैंप पर नजर आ रहे हैं, जहां दोनों से एक गड़बड़ी हो गई। ये गड़बड़ी लोगों की आखों से बच नहीं सकी। पापा और बेटी दोनों ही इस मोमेंट को जैसे-तैसे संभालते दिखे।

Sunil Shetty, athiya Shetty- India TV Hindi
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी की पापा-बेटी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। दोनों ही फैंस के पसंदीदा है और लोग इन्हें बॉलीवुड के फिट पापा-डॉटर कहते हैं। लोगों को दोनों का ड्रेसिंग स्टाइल भी काफी भाता है। बीतें मंगलवार की शाम दोनों को एक साथ अंबानी परिवार के जियो प्लाजा लॉन्च इवेंट में देखा गया। दोनों ही रैंप पर जलवे बिखेरते नजर आए। पहली बार पापा और बेटी एक साथ रैंप पर वॉक कर रहे थे, लेकिन इसी बीच एक गड़बड़ी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच रैंप पर ही टक्कर होती नजर आ रही हैं। 

बाल-बाल बचे पापा-बेटी

पहले आपको बताते हैं दोनों का ड्रेसिंग स्टाइल कैसा था। जहां सुनील शेट्टी ने डेनिम ऑन डेनिम लुक कैरी किया था, वहीं अथिया का आउटफिट कलरफुल प्रिंट्स वाला था। दोनों ने ही पैंट सूट कैरी किए थे। अपने क्लासी एटीट्यूड और कॉन्फीडेंट वॉक से दोनों लोगों का दिल जीत रहे थे, लेकिन वॉक के बीच में ही एक गड़बड़ी हो गई। दोनों का आई कॉन्टैक्ट बिगड़ गया और दोनों रैंप पर ही भिड़ गए। दोनों ने झट से खुद को संभाला और आगे बढ़े। अथिया जैसे ही सुनील से भिड़ी उन्होंने हाथ से स्पोर्ट कर आगे बढ़ने का इशारा कर दिया। ऐसे में एक बार फिर पापा बेटी को संभालते दिखे। 

यहां देखें गड़बड़ी का वीडियो

बॉलीवुड हस्तियों का दिखा फैशन वाला जलवा

बीते मंगलवार की शाम बॉलीवुड के लिए काफी रंगीन थी। बॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने नजर आए थे। बनठन कर ये हीरो-हीरोइन्स अंबानी परिवार के वर्ल्ड प्लाजा के ओपनिंग इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे से आग लगा दी थी। बता दें, इस इवेंट में रणवीर सिंह, कटरीना कैफ, सलमान खान, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसे कई नामी सेलेब्स पहुंचे थे। हर कोई ग्लैमरस अंदाज में नजर आया। रणवीर सिंह, शहनाज गिल, सोनम कपूर, जैसे कई सेलेब्स ने रैंप पर अपनी जलवे बिखेरे। कुल मिलाकर बीती शाम काफी शानदार और ग्लैमर से भरी हुई थी। 

ये भी पढ़ें:  जाह्नवी कपूर का पहले निकला जूता फिर लगी जोर की भूख, पूछने लगीं- खाना कहां है

मलाइका अरोड़ा ने पहनी इतनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, लोगों के छूटे पसीने, कमेंट्स में उड़ाई धज्जियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन