1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोता दिखा बेटा, करिश्मा कपूर ने दिया सहारा

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोता दिखा बेटा, करिश्मा कपूर ने दिया सहारा

 Published : Jun 19, 2025 08:17 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 08:17 pm IST

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनके बेटे कियान कपूर आज दिल्ली में अपने पिता के अंतिम विदाई के दौरान बिलख-बिलख कर रोते दिखाई दिए। वहीं इस दुख की घड़ी में करीना अपने पति सैफ अली खान संग उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए।

Sunjay Kapur- India TV Hindi
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोया बेटा Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के अचानक निधन के बाद गुरुवार, 19 जून को नई दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार में दिखीं। अंतिम संस्कार के दौरान करिश्मा के बेटे कियान भी नजर आए। संजय कपूर की अंतिम विदाई में करीना कपूर और सैफ अली खान, कियान को सांत्वना देते हुए नजर आए। संजय कपूर के अंतिम संस्कार की वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कई सितारे भी शामिल हुए। वहीं अब सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर के बच्चों की झलक भी सामने आई है, जिसमें वह अपने पिता की मौत के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

पिता संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए कियान

सोशल मीडिया पर सामने आई श्मशान घाट की तस्वीरों में, भावुक हुए कियान को संजय कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। इस दैरान उनकी मां करिश्मा भी उन्हें सांत्वना देती नजर आईं। मासी करीना कपूर भी इस मुश्किल समय में कियान को सहारा देते दिखीं। इस मुश्किल घड़ी में करिश्मा का साथ देने के लिए पूरा परिवार एक साथ आया। वायरल वीडियो में बेटी समायरा और बेटा कियान की गमगीन हालत देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे। पिता के अंतिम संस्कार में कियान ने कई रस्में निभाई। बता दें कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह में किया गया।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता

2003 में डिजाइनर नंदिता महतानी से तलाक लेने के बाद, संजय ने उसी साल करिश्मा से शादी कर ली। वे लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहे और उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, उनकी शादी 2016 में खत्म हो गई। वहीं कानूनी कार्यवाही के बाद, करिश्मा को उनके बच्चों की कस्टडी दे दी गई।

संजय कपूर कौन थे?

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर एक मशहूर बिजनेसमैन थे। संजय कपूर ने साल 1995 में ऑटोमोबाइल कंपनी Sona Comstar की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में प्रमुख खिलाड़ी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह पोलो के भी शौकीन थे और अक्सर मैच खेलते देखे जाते थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन