1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल का डांस करा देगा विक्की कौशल को 'तौबा तौबा', Video देख आप भी करण जौहर की तरह कहेंगे- OMG!

सनी देओल का डांस करा देगा विक्की कौशल को 'तौबा तौबा', Video देख आप भी करण जौहर की तरह कहेंगे- OMG!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 11, 2024 07:30 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 07:30 am IST

विक्की कौशल का हालिया रिलीड गाना 'तौबा तौबा' इन दिनों छाया हुआ है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लेकर अब सनी देओल ने रिएक्ट किया है और कहा कि उन्होंने ये डांस पहले ही किया था। साथ ही उसकी झलक भी दिखाई है।

Sunny Deol vicky kaushal- India TV Hindi
सनी देओल और विक्की कौशल। Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल 'बैड न्यूज' के साथ एक बार फिर मस्ती भरे अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के गाने भी लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। ये गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग बन गए हैं। इसी फिल्म का एक गाना 'तौबा तौबा' हाल में ही रिलीज किया गया है, जो जारी किए जाने के बाद से ही ट्रेंडिंग बना हुआ है। नए गाने 'तौबा तौबा' में अभिनेता विक्की कौशल के हुक स्टेप्स को मशहूर हस्तियों और उनके प्रशंसकों दोनों ने पसंद किया है। इसे सभी अपने-अपने स्टाइल में रीक्रिएट करने में भी लगे हुए हैं और इससे जुड़ी रील्स भी बना रहे हैं। अब अभिनेता सनी देओल ने भी इस गाने को लेकर रिएक्शन दिया है और उन्होंने इसके साथ ही दावा भी किया है। एक्टर का कहना है कि वो इस डांस स्टेप को विक्की से पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 'किसी और से पहले' डांस किया है और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी इस पर सहमति जताई है।

सच निकला सनी देओल का दावा

मंगलवार को सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म 1996 में आई 'अजय' से अपना पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें सनी और करिश्मा कपूर ने 'छम्मक छल्लो' गाने पर डांस किया था। ऑडियो को एडिट करके इसमें 'तौबा तौबा' गाना जोड़ा गया था। इसमें सनी विक्की के जैसे ही स्टेप करते नजर आ रहे थे। इसे शेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'जब वे कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और फिर आप पाते हैं कि आपने इसे किसी और से पहले किया।' मूल वीडियो को एक प्रशंसक ने कैप्शन के साथ शेयर किया था, 'विक्की को इंतजार करना होगा।' क्लिप में लिखा था, 'सनी देओल ने इसे किसी और से पहले किया।' करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप को फिर से पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'ओएमजी!!!!!! उन्होंने इसे सबसे पहले किया!!!! सनी सर (लाल दिल वाली इमोजी)।' इस वीडियो पर विक्की कौशल ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, 'आपके नक्शेकदम पर चलते हुए आपके हुक स्टेप को फॉलो कर रहे हैं।'

Vicky kaushal Sunny Deol
Image Source : INSTAGRAMसनी देओल के पोस्ट पर विक्की कौशल का रिएक्शन।

सलमान और ऋतिक ने की तारीफ

सलमान खान और ऋतिक रोशन समेत कई मशहूर हस्तियों ने गाने में विक्की के डांस की तारीफ पहले ही की है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शानदार मूव्स, विक्की। गाना अच्छा लग रहा है। शुभकामनाएं।' ऋतिक रोशन ने विक्की के डांस वीडियो पर कमेंट किया, 'बहुत बढ़िया यार। स्टाइल बहुत बढ़िया है।' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी के दौरान विक्की और शहनाज गिल ने उनकी आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने पर डांस भी किया।

यहां देखें वीडियो

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'तौबा तौबा' में विक्की और त्रिप्ति डिमरी ने अपने जोशीले अंदाज से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें एमी विर्क भी हैं। यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म 'गुड न्यूज' की अगली कड़ी है, जिसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में थे। 'बैड न्यूज' का निर्माण आनंद ने हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ मिलकर किया है। इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा द्वारा लिखित यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन