1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra ने पोते के संगीत में किया ऐसा धमाकेदार डांस, दौड़े चले आए बेटे सनी देओल, वीडियो वायरल

Dharmendra ने पोते के संगीत में किया ऐसा धमाकेदार डांस, दौड़े चले आए बेटे सनी देओल, वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 17, 2023 08:16 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 10:15 am IST

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र आज कल सोशल मीडिया पर छाए हुआ हैं। पोते के शादी के फंक्शन से लगातार उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में एक्टर का जवानी के दिनों वाला अंदाज देखने को मिल रहा है।

Dharmendra- India TV Hindi
Dharmendra Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फैंस से अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। यही नहीं एक्टर अपने चाहने वालों पर खूब प्यार लुटाते हैं। आज कल एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। हाल में बेटे सनी देओल के साथ उनका डांस वीडियो वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक्टर का स्टाइल वही पुराने दिनों वाला है। 

धर्मेंद्र ने बांधा समा

दरअसल सामने आया वीडियो काफी मजेदार है। धर्मेंद्र ने अपने बड़े पोते करण देओल की शादी के संगीत में एक बार फिर समा बांध दिया। वीडियो में धर्मेंद्र का पुराना वाला रॉकिंग अंदाज देखने को मिला। धर्मेंद्र 'जट यमला पगला दीवाना...' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। उनके साथ वीडियो में उनके पोते करण भी डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही सनी के छोटे बेटे भी डांस करते नजर आए। इस बीस सनी देओल इमोशनल हो गए और अपनी सीट से स्टेज पर उठकर आए और पापा धर्मेंद्र को गले लगा लिए।  

देओल फैमिली का वीडियो मचा रहा धमाल
अब देओल फैमिली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां धर्मेंद्र खाकी कलर के कोट-पैंट में नजर आ रहे है वहीं सनी देओल ने पठानी सूट पहन रखा है। बेटे करण देओल ने ब्लैक कलर की शेरवानी कैरी की है। करण देओल के शादी के फंक्शन से लगातार तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। बीते दिन संगीत फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी सनी देओल के बेटी का संगीत अटेंड करने पहुंचे थे, जिसमें से एक रणबीर सिंह भी थे। रणबीर सिंह ने भी जमकर डांस किया। 

धर्मेंद्र के घर में है शादी
बता दें, एक्टर धर्मेंद्र के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे जल्द शादी करने वाले हैं। 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ है। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी करेंगे। दोनों की शादी धर्मेंद्र के घर पर होगी। तैयारी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। फैंस करण की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, जल्द ही सनी देओल 'गदर 2' में नजर आएंगे। वहीं हाल में ही धर्मेंद्र वेब सीरीज 'ताज' में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 

सुबह उठते ही धर्मेंद्र करते हैं ये काम, फिर जकूजी में लेते हैं मजे!

Taarak Mehta की सोनू को आखिर मिल ही गया असली टप्पू! Viral रोमांटिक Video में देखें दोनों की केमिस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन