1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन की ट्रोलिंग पर सनी देओल का करारा जवाब, अंदर की कुंठा को बताया वजह, बॉर्डर 2 पर भी बोले स्टार

वरुण धवन की ट्रोलिंग पर सनी देओल का करारा जवाब, अंदर की कुंठा को बताया वजह, बॉर्डर 2 पर भी बोले स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 12, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 04:04 pm IST

वरुण धवन की ट्रोलिंग को लेकर सनी देओल का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने वरुण की खूब तारीफ की है।

Varun Dhawan And Sunny Deol- India TV Hindi
सनी देओल और वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM@VARUNDHAWAN

बॉर्डर 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और भारत में ही 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में सनी देओल के साथ पूरी स्टारकास्ट ने भी खूब तारीफें बटोरी हैं और इस आइकॉनिक वॉर ड्रामा को भरपूर प्यार दिया है। हालांकि फिल्म के गानों को रिपीटेशन को लेकर कुछ लोगों ने अपनी निराशा जाहिर की थी। साथ ही वरुण धवन को भी गानों में ओवरएक्टिंग बोलकर ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वरुण धवन को ओवरएक्टिंग की दुकान भी कहा था। अब इन ट्रोलिंग पर सनी देओल का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है। जिसमें वे वरुण की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रोलर्स की खुन्नस की वजह उनकी कुंठा या द्वेष को बताया है। 

वरुण धवन की तारीफ

सनी देओल ने एक ईवेंट में इस सवाल पर जवाब दिया कि वरुण धवन को गानों में ओवर एक्प्रेशन के लिए ट्रोल किया जा रहा है तो इसपर आप क्या सोचते हैं। सनी देओल ने इसको लेकर कहा, 'ये (वरुण धवन) बहुत ही मेहनती लड़का है और सेट पर मैंने देखा कि कितनी प्रेक्टिस करता था। मैं देखता था कि ये कैसे फाइट सीन कर रहा है, बार-बार गिर-पड़ रहा है। इसे देखकर मुझे याद आया कि हम भी जब यंग थे तो ऐसा ही करते थे। मुझे उसके साथ काम करके बहुत मजा आया है। मैं उसे जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आज कल लोग जो सोशल मीडिया पर कुछ नेगेटिव बातें बोलते हैं, वो लोग अपने अंदर की कुछ तो निकालते हैं। वरुण धवन एक मेहनता और सच्चा एक्टर है।' 

बॉर्डर 2 में मिला साथ

वरुण धवन और सनी देओल ने बॉर्डर 2 के सेट पर काफी समय गुजारा है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है, हालांकि दोनों की उम्र में पूरी एक पीढ़ी का अंतर है। लेकिन बॉर्डर 2 में सनी देओल ने एक फादर फिगर की भूमिका निभाई और पूरी फिल्म अपने कंधों पर उठाई। साथ ही इसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं और दिलजीत दोसांझ ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और अभी सिनेमाघरों में चल रही है। 

ये भी पढ़ें- Maharaja की खूबसूरत हीरोइन, दो बार हुआ कैंसर, फिर झेली विटिलिगो की मार, साल भर भी नहीं चली शादी, दर्दनाक है जिंदगी की दास्तां

Ghooskhor Pandat Update: नीरज पांडे को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़, फिल्म के नाम को बताया पब्लिसिटी स्टंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन