1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने भी किया विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' में काम, बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस

सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन ने भी किया विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' में काम, बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 19, 2024 07:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 07:42 pm IST

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं इस फिल्म में सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने भी काम किया है, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने अपने पोस्ट में किया है।

Sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन बेटी रेनी के साथ Image Source : DESIGN

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बैड न्यूज' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में रोमांटिक-कॉमेडी के साथ लव ट्राएंगल का चटकारा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म का खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि इस फिल्म में सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने भी काम किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है और साथ ही अपना अनुभव भी शेयर किया है।

 'बैड न्यूज' में सुष्मिता सेन की बेटी ने भी किया काम

दरअसल, फिल्म में सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। रेनी ने अपने इंस्टा पर फिल्म 'बैड न्यूज' की स्क्रीनिंग से लेकर सेट तक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह डायरेक्टर के फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं और दूसरी फोटो में उन्होंने स्क्रीन की झलक दिखाई है, जहां क्रेडिट में उनका नाम आ रहा है। बाकी फोटोज में रेनी ने सेट की झलक दिखाई है, जिसमें वो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती नजर भी आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेनी ने कैप्शन में फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस भी बताया है। रेनी ने लिखा है-  'बैड न्यूज पर काम करना किसी संतुष्टि से कम नहीं रहा। यह फिल्म स्कूल जाने जैसा ही था या शायद उससे भी बेहतर। हमारे अद्भुत क्रू ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने निर्देशक आनंद तिवारी की बहुत आभारी हूं।' रेनी के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं और उनके काम की भी सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। 

फिल्म के बारे में 

बता दें कि कॉमेडी के साथ रोमांस के तड़के से भरपूर फिल्म  'बैड न्यूज' का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह फिल्म 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। नेहा धूपिया इस फिल्म में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की कहानी भी साल 2019 में आई करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' की तरह एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।