1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, सामने आई Unseen Photo!

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, सामने आई Unseen Photo!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 03, 2023 01:36 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 01:36 pm IST

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा की अनसीन फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में एक्टर्स को झट से प्यार होता है और फिर जल्द ब्रेकअप भी हो जाता है। कुछ रिश्ते लंबा चलते हैं और किसी मंजिल तक पहुंचते हैं। वैसे बॉलीवुड में प्यार भरे रिश्ते छिपाए नहीं छिपते। ऐसा ही एक रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। कई मौकों पर इन दोनों एक्टर्स का जिक्र हो रहा है। ये एक्टर्स कोई और नहीं, बल्कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हैं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर दोनों साथ स्पॉट हुए, जिसकी अनसीन तस्वीर सामने आई है। 

एक जैसे कपड़ों में दिखे विजय-तमन्ना

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक बार फिर साथ में देखे गए। दोनों ही लव-बर्ड्स को एक साथ देख इनके चाहने वाले काफी खुश है। दोनों कलर कॉर्डिनेटेड कपड़ों में नजर आए। दोनों ने ही ब्लैक कपड़े कैरी किए थे। दोनों का लुक कमाल का लग रहा है। एक्टर विजय वर्मा ने ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक पैंच और ब्लू शर्ट के साथ सफेद स्नीकर्स पहने थे। वहीं तमन्ना ने ब्लैक थ्री पीस सूट कैरी किया है। दोनों ही एक्टर्स इस लुक में काफी स्टनिंग लग रहे हैं। दरअसल, दोनों को बांदरा के एक रेस्ट्रो के बाहर स्पॉट किया गया। इससे पहले भी दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाकर किस करते नजर आए थे।

फैंस हुए एक्साइटेड
फोटो देखकर फैंस काफी एक्टसाइटेड हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'विजय वर्मा काफी लकी है।' वहीं एक ने लिखा, 'लड़के की जिंदगी संवर गई।' दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता कबूल नहीं किया, न ही इससे इंकार किया। हाल में ही विजय वर्मा की नई वेब सीरीज 'दहाड़' रिलीज हुई थी। इसके प्रमोशनल इवेंट में एक्टर के को-एक्टर्स ने खूब मजे लिए। गुलशन देवैया ने कहा कि दोनों के बीच कुछ तो है। वहीं विजय की तमन्ना कहकर भी उन्हें छेड़ा। 
 
इन शोज में आएंगे नजर
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'जी करदा' नाम के वेब शो में नजर आएंगी। ये अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा। इससे पहले वो 'बब्ली बाउंसर' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के काम की काफी तारीफ हुई थी। वहीं विजय हाल में 'दहाड़' में नजर आए। उनकी एक्टिंग भी लोगों ने खूब पसंद की। अब जल्द ही एक्टर कई और वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें: 

बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पहुंची थीं एक्ट्रेस, लोगों ने समझा कंगना रनौत!

Anupamaa में होगा सब हैप्पी-हैप्पी, 'मान' के साथ दिखेगा काव्या-वनराज का लव सीन!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन