1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa में होगा सब हैप्पी-हैप्पी, 'मान' के साथ दिखेगा काव्या-वनराज का लव सीन!

Anupamaa में होगा सब हैप्पी-हैप्पी, 'मान' के साथ दिखेगा काव्या-वनराज का लव सीन!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 03, 2023 09:07 am IST,  Updated : Jun 03, 2023 09:07 am IST

अनुपमा का आने वाला एपिसोड रोमांच से भरा रहने वाला है। आने वाले एपिसोड में बड़े दिनों के बाद सब हैप्पी-हैप्पी नजर आएंगे। समर-डिंपी की शादी में मान के साथ ही वनराज-काव्या भी काफी क्लोज नजर आएंगे।

Anupamaa- India TV Hindi
Design Photo. Image Source : INSTAGRAM

टीवी टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाले शो 'अनुपमा' में हर दिन एक नया धमाल देखने को मिलता है। जैसे-जैसे शो पुराना हो रहा है, वैसे-वैसे शो और इसके कलाकारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। नए ट्विस्ट शो में लोगों की रुचि बनाए रखे हैं। आने वाले एपिसोड में काव्या बड़ा खुलासा करेगी। समर-डिंपी की शादी के बीच ही ये खुलासा होगा, जिसके बाद शो में बाड़े दिनों के बाद सब खुशहाल नजर आने वाला है। 

डिंपी को भड़काएगी बरखा

आने वाले एपिसोड में आप देखें कि अनुपमा, समर की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड नजर आएगी। लीला घर के सभी सदस्यों को चांदी की अंगूठी देगी। सब उसे पहनेंगे और बहुत खुश नजर आएंगे। अनुपमा कपाड़िया हाउस में जाने के डर से थोड़ा उदास होगी। ऐसे में बापूजी अनुपमा को समझाएंगे। डिंपी, शाह हाउस में एंट्री के बारे में सोचेगी, तभी वहां बऱखा आ जाएगी और उसे भड़काना शुरू कर देगी। बरखा, डिंपी को बा के बारे में भड़काएगी और कहेगी कि उनसे बचकर रहना। साथ ही कहेगी कि वो शाह हाउस की सबसे खराब महिला हैं। 

बारात का स्वागत करने के लिए तैयार होगा कपाड़िया परिवार
इसी बीच वहां अनुज पहुंचेगा, जिसे देखते ही दोनों चुप हो जाएंगी। अनुज, डिंपी से रक्षा कवच पहनने को कहेगा ताकि वो हर बुरी नजर से बच सके। माया भी आएगी और डिंपी की खूबसूरती की तारीफ करेगी। सभी बारात का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएंगे। वहीं अनुपमा और पूरा शाह परिवार भी तैयार हो जाएगा। इसी बीच काव्या वनराज को होने वाले बच्चे के बारे में बताएगी। वो कहेगी कि वो प्रेग्नेंट है। वनराज खुशी से झूम उठेगा और कहेगा मेरा बच्चा।

होगी बारात की एंट्री
इसके बाद शाह परिवार बारात लेकर अनुपमा सदन यानी कपाड़िया मैंशन पहुंचेगा। अनुपमा पूरे जोश में बारात में नाचती दिखाई देगी। समर और डिंपी भी एक-साथ डांस करेंगे। वनराज और काव्या भी खुश नजर आएंगे। दोनों साथ में डांस करेंगे। इस सब के बीच 'मान' जोड़ी यानी अनुपमा और अनुज भी साथ में खूब डांस करते दिखेंगे। यानी बहुत दिनों के बाद अनुपमा में कुछ खुशी के पल आएंगे। 

ये भी पढ़ें: 

विक्की कौशल का नया लुक देख फैंस से नहीं हुआ कंट्रेल, बोले- कतई जहर!

The Kerala Story के डायरेक्टर ने केरल को इस्लामिक स्टेट बनाने के प्लान का किया पर्दाफाश, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन