1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है थलापति विजय की लेडी लक, जिससे जुड़ा किस्मत कनेक्शन, जन्मदिन पर ही जीते चुनाव, अब बनेंगे मुख्यमंत्री

कौन है थलापति विजय की लेडी लक, जिससे जुड़ा किस्मत कनेक्शन, जन्मदिन पर ही जीते चुनाव, अब बनेंगे मुख्यमंत्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 05, 2026 06:51 pm IST,  Updated : May 05, 2026 06:51 pm IST

4 मई का डेट थलापति के लिए पहले से और ज्यादा खास बन गई है, आखिर इस दिन से दिल से दिल तक कनेक्शन जुड़ा हुआ है। ये खास दिन उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब ले आया है। जानें इस दिन से जुड़ा स्पेशल कनेक्शन।

Vijay trisha- India TV Hindi
विजय और तृषा। Image Source : TRISHA KRISHNAN INSTAGRAM

तमिलनाडु की राजनीति में 4 मई का दिन एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज हो गया है, जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी। सोमवार की सुबह जब मतपेटियां खुलीं तो राज्य की सियासी जमीन पर एक नया 'कमांडर' उभरकर सामने आया। थलापति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम दोपहर 1 बजे तक ही बहुमत के जादुई आंकड़े की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुकी थी। 108 सीटों पर बढ़त के साथ यह साफ हो गया कि पहली बार चुनावी समर में उतरे विजय अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं, लेकिन इस चुनावी शोर के बीच एक खास शख्सियत की खामोश दुआओं ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। विजय की इस महाजीत को लोग किसी खास के सौभाग्य और दुआओं का असर बता रहे हैं, जिसने 4 मई के दिन अपनी जिंदगी का एक नया साल भी शुरू किया है।

विजय की जीत और तृषा कृष्णन का बर्थडे कनेक्शन

जैसे-जैसे विजय की जीत की तस्वीरें साफ हुईं, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन ट्रेंड होने लगीं। दरअसल 4 मई को तृषा अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। विजय की ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता और तृषा के जन्मदिन का एक ही दिन होना, प्रशंसकों के लिए किसी फिल्मी संयोग से कम नहीं है। अपने इस खास दिन पर तृषा भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुपति मंदिर पहुंचीं। मंदिर से सामने आई उनकी तस्वीरों और उनके चेहरे की चमक को प्रशंसकों ने सीधे विजय की जीत से जोड़ दिया। इंटरनेट पर हर तरफ यह चर्चा है कि तृषा के जन्मदिन पर असली तोहफा विजय को मिला है और लोग इसे तृषा का लेडी लक करार दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुई दोनों की दोस्ती और प्रेम कहानी की चर्चा?

विजय और तृषा की जोड़ी दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। इनकी 'करीबी दोस्ती' की चर्चा आज की नहीं है, बल्कि सालों पुरानी है। खबरों और गॉसिप गलियारों की मानें तो इनकी प्रेम कहानी की चर्चा तब और तेज हुई जब विजय के निजी जीवन में उथल-पुथल की खबरें आईं। पिछले कुछ वर्षों में विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच अलगाव और तलाक की चर्चाओं के साथ-साथ तृषा का नाम बार-बार विजय के साथ जोड़ा गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति सम्मान ने हमेशा इन अफवाहों को हवा दी है।

फिल्मी पर्दे पर वो जादू जिसने बनाया इन्हें पावर कपल

विजय और तृषा ने पहली बार साल 2003 में फिल्म 'घिल्ली' में साथ काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद इस जोड़ी ने 'कुरुवी', 'थिरुपाची' और 'आधी' जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। हाल ही में फिल्म 'लियो' में भी सालों बाद इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे। पर्दे पर इनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री ने ही इन्हें प्रशंसकों का सबसे चहेता बनाया। अब जब विजय मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं तो तृषा की तिरुपति यात्रा को उनके लिए की गई जीत की मन्नत के रूप में देखा जा रहा है। 4 मई की यह तारीख विजय के लिए राजनीतिक टर्निंग पॉइंट और तृषा के लिए निजी खुशी का दिन बन गई है।

ये भी पढ़ें: क्या है थलापति विजय का असल नाम, किस धर्म को करते हैं फॉलो? जबरा फैन भी नहीं जानते होंगे सटीक जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन