1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टाफ की मदद में जुटे विजय, साथ मिलकर उठाई टेबल, इंप्रेस हुए थलापति के फैन, राहुल गांधी का रिएक्शन वायरल

स्टाफ की मदद में जुटे विजय, साथ मिलकर उठाई टेबल, इंप्रेस हुए थलापति के फैन, राहुल गांधी का रिएक्शन वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 11, 2026 11:18 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:18 am IST

थलापति विजय ने रविवार, 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच विजय के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका विनम्र व्यवहार देखने को मिल रहा है।

thalapathy vijay- India TV Hindi
राहुल गांधी, थलापति विजय। Image Source : PTI

तमिलनाडु में अब विजय सरकार का आगाज हो चुका है। सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय ने रविवार, 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। इस समारोह में राजनीति जगत और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इन्हीं में से एक वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है, जो विजय के डाउन टू अर्थ नेचर को दिखा रहा है। वीडियो में थलापति विजय अपने स्टाफ की एक टेबल हटाने में मदद करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैन उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

विजय ने की स्टाफ की हेल्प

वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय अपने स्टाफ की मंच से टेबल हटाने में मदद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नेताओं को राज्यपाल के साथ एक ग्रुप फोटो लेना था। जिसके चलते मंच पर रखी टेबलें हटाई जा रही थीं। इसी दौरान जब स्टाफ के सदस्य टेबल हटाने आए तो विजय ने भी उनकी मदद शुरू कर दी और खुद ही साथ में टेबल हटाने लगे।

हैरान दिखे राहुल गांधी

विजय के साथ मंच पर राहुल गांधी भी खड़े थे, जो विजय का ये अंदाज देखकर हैरान भी दिखे और फिर मुस्कुराते नजर आए। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विजय का जो विनम्र व्यव्हार देखने को मिला, उसने उनके फैंस को भी इंप्रेस कर दिया। कई ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'वह सच में जन नायक हैं, न कोई घमंड, न दिखावा... एक जन नेता को ऐसा ही होना चाहिए।' एक और लिखता है- 'ये होता है जन नेता।' एक ने लिखा- 'विजय यूं ही मास सुपरस्टार नहीं बने, वह सच में कितने विनम्र हैं।'

तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। टीवीके ने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया और इसी के साथ डीएमके और एआईएडीएमके के दशकों पुराने वर्चस्व को खत्म कर दिया। विजय ने इस उदय की तुलना मुख्यमंत्री और अभिनेता एमजी रामचंद्रन से की जा रही है। रविवार, 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्मी दुनिया के भी कई सितारे शामिल हुए, वहीं कई ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ेंः 70 लाख में बनी 75 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 20 साल पहले रचा इतिहास, बिना सुपरस्टार के बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, 8.4 है IMDb रेटिंग

UN में सेवा और 30 साल की कलेक्टरी, फिर सिनेमा के जुनून में छोड़ी IAS की कुर्सी, पहली ही फिल्म ने जिताया नेशनल अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन