1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं थलापति विजय की पत्नी? चंद घंटों की बातचीत में हुआ था प्यार, लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर

कौन हैं थलापति विजय की पत्नी? चंद घंटों की बातचीत में हुआ था प्यार, लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 23, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 05:06 pm IST

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय को कौन नहीं जानता हैं। लेकिन, उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। थलापति विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से विवाह किया। तब से, उनकी पत्नी ने खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है।

Thalapathy Vijay wife- India TV Hindi
कौन हैं थलापति विजय की पत्नी? Image Source : INSTAGRAM

थलापति विजय ने खुद को साउथ सिनेमा के प्रमुख सितारों में से एक के रूप में स्थापित किया है। लोग उनकी सादगी और काम के इतने दीवाने है कि वह उनकी फिल्में देखने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। एक्टर कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं है बल्कि बहुत अच्छे फैमिली मैन भी हैं। लेकिन, उनकी पत्नी इस चकाचौंध की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। साउथ सुपरस्टार अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं। अगर एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो विजय ने संगीता सोरनालिंगम से शादी की है जो शोबिज से दूर अपनी एक अलग लाइफ जी रही हैं।

संगीता सोरनालिंगम कौन हैं?

संगीता सोरनालिंगम अभिनेता थलापति विजय की पत्नी हैं। थलापति श्रीलंकाई तमिल हैं। 22 जून 1994 को मद्रास में जन्मे थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। संगीता और विजय ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की और उनके दो बच्चे हैं। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम जेसन और एक बेटी जिसका नाम दिव्या है। थलापति विजय की वाइफ संगीता सोरनालिंगम एक मशहूर तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं जो कि यूके में सेटल हैं। संगीता सोरनालिंगम के पिता श्रीलंका से ताल्लुक रखते हैं।

संगीता और विजय की लवस्टोरी

विजय और संगीता की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो, संगीता एक्टर की बहुत बड़ी फैंन थीं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यूके में विजय की सुपरहिट फिल्म Poove Unakkaga रिलीज हुई थी। यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी रिलीज की गई थी। इसकी रिलीज के बाद संगीता, विजय से स्पेशली मिलने के लिए चेन्नई आई थीं। थलापति विजय यह जानकर बहुत खुश हो गए कि संगीता उनसे मिलने भारत आईं और उसके बाद उन्होंने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया। धीरे-धीरे दोनों में एक-दूसरे के लिए प्यार बढ़ने लगा। आखिरकार अभिनेता ने उनके माता-पिता से मुलाकात की और उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा। फिर विजय ने 1999 में संगीता से शादी कर ली। दिलचस्प बात यह है कि संगीता सोरनालिंगम हिंदू परिवार से आती हैं जबकि थलापति विजय क्रिश्चचन हैं। इसके बावजूद, उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही हुई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन