1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रामायण में AI के सीन्स के आरोपों पर भड़का एक्टर, सीन दिखाकर दे डाला सबूत, ट्रोल्स को फिर होना पड़ा शर्मशार

रामायण में AI के सीन्स के आरोपों पर भड़का एक्टर, सीन दिखाकर दे डाला सबूत, ट्रोल्स को फिर होना पड़ा शर्मशार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 05, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 03:56 pm IST

रामायण का टीजर रिलीज होते ही फिल्म सुर्खियां बटोरने लगी थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक सीन को लेकर एआई के भी आरोप लगाए थे। अब एक्टर ने इन आरोपों को पूरी तरह फर्जी साबित कर दिया है।

Ramayana- India TV Hindi
रामायण Image Source : INSTAGRAM@SAKET

रणबीर कपूर स्टारर रामायण का बीते दिनों टीजर रिलीज किया गया था जिसमें उनका पहला लुक भी सामने आया था। साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर के डबल रोल की भी बातों की पुष्टि हो गई है। लेकिन फिल्म का एक सीन अपने परफेक्शन के लिए ही विवादों में घिर गया। रणबीर कपूर का एक सीन है जिसमें वे अयोध्या में अपनी राज्य की जनता के बीच से गुजरते हैं। लेकिन इस सीन को देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस सीन को एआई से बनाने के आरोप लगा डाले। अब इसी सीन के एक एक्टर ने इन आरोपों पर करारा तमाचा मारकर सच्चाई बताई है। एक्टर ने सेट पर होने और सीन पूरी तरह शूट होने की भी पुष्टि की है। आइये जनते हैं पूरा मामला।

एआई के लगाए थे आरोप

गुरुवार को रामायण के टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और एक खास पल ने सबका ध्यान खींचा। इसलिए नहीं कि प्रशंसकों को वह पसंद आया, बल्कि इसलिए कि कई लोगों को उसमें कुछ गड़बड़ी नजर आई। अयोध्या के एक दृश्य में रणबीर कपूर के गुजरते ही एक सहायक अभिनेता की पगड़ी का रंग नीले से बैंगनी होता हुआ दिखाई दिया। कई लोगों को लगा कि यह दृश्य आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं की जमकर आलोचना की। अब इस पूरे विवाद के केंद्र में रहे साकेत नाम के एक्टर ने इसकी सच्चाई बताई है। साकेत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उस सीन में खुद के होने की पुष्टि भी की है। इतना ही नहीं साकेत ने बताया कि करीब 2 साल पहले उन्होंने ये सीन शूट किया था। इस सीन में सब कुछ वास्तविक है और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहा पूरा क्राउड रियल है। 

एक्टर ने खुद दी सफाई

साकेत ने वीडियो में आगे बताया कि उनके दोस्त उन्हें मैसेज भेज रहे हैं कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उस दृश्य के बारे में क्या पोस्ट कर रहे हैं। साकेत ने कहा, 'कल से मेरे दोस्त मुझे बहुत सारे पोस्ट भेज रहे हैं। मैंने रील्स देखीं, ट्वीट देखे। मैंने रेडिट पर सभी पोस्ट देखीं। और, सच कहूँ तो, लोग किसी तरह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि मेरा अस्तित्व ही नहीं है।' अभिनेता ने स्पष्ट किया कि यह दृश्य असली सेट पर असली अभिनेताओं और एक्स्ट्रा कलाकारों के साथ फिल्माया गया था। लोगों को लगता है कि मैं कृत्रिम इकाई हूं। खैर मैंने लगभग दो साल पहले असली सेट पर असली भीड़ के साथ, असली मैं और मेरे सामने असली रणबीर कपूर के साथ इसकी शूटिंग की थी। उन्होंने वीडियो का समापन इन शब्दों के साथ किया, 'मजेदार बात यह है कि 2026 में, अगर कोई चीज बहुत अच्छी दिखती है, तो लोग उसे नकली कहते हैं।'

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म, ओटीटी पर हुई हिट, IMDb पर मिली 8 रेटिंग

सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद शो हंगामे पर तोड़ी चुप्पी, फैन ने सिंगर से मांगी माफी, वीडियो शेयर कर मानी गलती

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन