1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बंगाल आपको डराएगा', कश्मीर फाइल्स के बाद आ रही एक और धांसू फिल्म, जिन्ना के खूनी इरादों की पर्दे पर दिखेगी झलक

'बंगाल आपको डराएगा', कश्मीर फाइल्स के बाद आ रही एक और धांसू फिल्म, जिन्ना के खूनी इरादों की पर्दे पर दिखेगी झलक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 17, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 07:09 pm IST

आजादी के पहले पाकिस्तान की ऐसी हूक मची थी कि बंगाल लहु लहुान हो गया था। दंगों की वो कहानियां जो अब बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम है द बंगाल फाइल्स, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।

The Bengal Files- India TV Hindi
द बंगाल फाइल्स Image Source : INSTAGRAM@VIVEKAGNIHOTRI

'लड़ के लेंगे पाकिस्तान', ये  नारा 16 अगस्त 1946 की सुबह के साथ ही बंगाल में गूंजने लगा और शाम होते-होते बंगाल में लाशों का अंबार लग गया। पूरे दिन तलवारें, छुरियां, रॉड्स और बंदूकों गूंजती रहीं और चीख-पुकार की आवाज आती रही। ये वही दिन था जिसने अहिंसा के पुजारी गांधी जी  की आंखें नम कर दी थी। जब बंगाल दंगों की आग में झुलस रहा था तो हिंदुस्तान अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे की आग  की लपटें लोगों को झुलसा रही थीं। अब यही पूरी कहानी जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है। अगर आपने द कश्मीर फाइल्स देखी और आपके रोंगटे खड़े हुए तो एक और कहानी के लिए तैयार हो जाइये। ये कहानी अब 5 सितंबर को सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। फिल्म का नाम है 'द बंगाल फाइल्स' और ये  फिल्म कहानी बताएगी 'डायरेक्ट एक्शन डे' की। जिसमें पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना के नापाक इरादों की विसात देखने को मिलेगी और महात्मा गांधी के उस दुख को भी लोग देख पाएंगे जो उनकी छाती पर हमेशा सांप की तरह लोटता रहा। 

आपको डरा देगा बंगाल?

'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर इतिहास के पन्नों से ऐसी दर्दनाक कहानी लेकर आए हैं जो हकीकत भी है और  डरावनी भी। ये कहानी है आजादी से ठीक एक साल पहले की जब हिंदुस्तान बंटवारे की आशंका के साथ खूनखराबे से जूझ रहा था। जब मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान बनाने की जल्दी में थे और लोगों को भड़का रहे थे। ये वो दौर था जब भारत मां का आंचल अपने मासूम बच्चों की मौत दंगों में देखकर आंसुओं से भीगा रहता था।  खैर ये दोर निकल गया लेकिन इसका दुख पीढियों की रगों में दौड़ता रहा। अब इसकी असल कहानी फिल्म में देखने को मिलने वाली है। 

मिथुन चक्रवर्ती का दिखा दमदार किरदार

अब इस बंगाल के दंगों की इस कहानी में मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में लौट रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में धाकड़ एक्टर्स देखने को मिलने वाले हैं जो कहानी को बेहद मार्मिक अंदाज में पेश करेंगे। अनुपम खेर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। अब इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म 5 सितंबरको सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अगर आपने भी द कश्मीर फाइल्स को देखा है और पसंद किया है तो ये कहानी एक बार फिर से आपका दिल तोड़ने के लिए तैयार है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन