1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भीड़ में फंसकर रो रहा था मासूम, रणवीर सिंह से देखा नहीं गया; फिर जो उन्होंने किया फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

भीड़ में फंसकर रो रहा था मासूम, रणवीर सिंह से देखा नहीं गया; फिर जो उन्होंने किया फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

 Published : Dec 13, 2022 11:04 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 11:04 am IST

रणवीर सिंह हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर भीड़ में फंसे एक बच्चे को गोद पर लेकर प्यार कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : TWITTER

रणवीर सिंह ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वे सिर्फ फिल्मों में ही नहीं लेकिन रियल लाइफ में भी हीरो हैं। हाल ही में मुंबई में रविवार को आयोजित एक इवेंट में रणवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। वहीं एक्टर ने इस इवेंट में ऐसा काम किया है, जिस कारण उनकी काफी तारीफें हो रही है।

हिना खान ने ब्रेकअप के बाद बनाया ऐसा वीडियो, बॉयफ्रेंड का हाल सोचकर लोगों के छूटे पसीने

बता दें इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर भीड़ में फंसे एक बच्चे को गोद पर लेकर प्यार कर रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं। रणवीर इवेंट से बाहर ही जा रहे थे, जब उनकी नजर उस बच्चे पर पड़ी। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा वाह वाह दैट इज सो स्वीट ऑफ यू यार सुपर स्टार आरएस। लव यू हीरो। बता दें रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'सर्कस' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए जो कि मलाड में आयोजित हुआ था। इस दौरान रणवीर ने स्टेज पर 'सर्कस' के सॉन्ग 'करंट लगा रे' में जमकर डांस किया। 'सर्कस' फिल्म में इस गाने में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। इस गाने में दीपिका एक साउथ इंडियन गर्ल बनी हुई हैं।  

मुश्किल में पड़े एक्टर राजपाल यादव, शूटिंग के दौरान छात्र के साथ की ये हरकत

रणवीर सिंह की 'सर्कस' 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी फिल्म में आपको रणवीर सिंह के अलावा  पूजा हेगड़े,जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन