'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को केरल हाई कोर्ट से रिलीज की मंजूरी मिलने के बाद तय डेट 27 फरवरी को सिनेमघरों में रिलीज हुई। प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने स्टे हटने के बाद साफ किया कि फिल्म किसी राज्य या उसके लोगों को टारगेट नहीं करती है। वहीं जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसके रिव्यू भी सामने आने लगे। फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कुछ और ही देखने को मिला। 'द केरल स्टोरी 2' ने विवादों के बीच भी सिनेमाघरों में शानदार कमाई की और पहले ही दिन तापसी पन्नू की 'अस्सी' और सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' को पीछे छोड़ दिया।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'दे केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 4.15 करोड़ की कमाई की। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म के बजट की बात करें तो कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 28 करोड़ बताया जा रहा है।
पहले दिन फिल्म ने 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अस्सी की बात करें तो तापसी पन्नू स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की ओपनिंग की थी और 8 दिनों में भी ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। फिल्म अब तक मात्र 7.45 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' ने 1.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की और अब तक 6.8 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।
द केरल स्टोरी 2 की बात करें तो ये 2023 में सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी का दूसरा भाग है। 3 साल पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने 20 करोड़ के बजट में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और 8.03 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं द केरल स्टोरी 2 के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं और इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक बार फिर 'जबरन धर्म परिवर्तन' जैसे संवेदनशील मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमत है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है और फिर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
ये भी पढ़ेंः खौफनाक हॉरर सीरीज, जिसके हर एपिसोड के साथ गहरा होता जाता है रहस्य, ओटीटी पर बनी दहशत का दूसरा नाम
संपादक की पसंद