1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवादों की आंधी में पिसकर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 15 करोड़ के बजट में कमा डाले 302 करोड़, अब जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

विवादों की आंधी में पिसकर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 15 करोड़ के बजट में कमा डाले 302 करोड़, अब जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Aug 04, 2025 02:20 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 07:10 pm IST

विवादों में घिरी एक फिल्म दो साल पहले रिलीज हुई थी और फिल्म ने धांसू कमाई की और बजट से 20 गुना ज्यादा कमा कर ब्लॉकबस्टर बन गई। अब इस फिल्म ने दो नेशन अवॉर्ड जीते हैं।

the kerala story- India TV Hindi
'द केरल स्टोरी' से एक सीन। Image Source : STILL FROM FILM

कुछ फिल्मों की कहानी का मदसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना ही नहीं होता, बल्कि दर्शकों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़मा भी होता है। 2 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई, जिसने बेहद संवेदनशील मुद्दे को न सिर्फ रेखांकित किया बल्कि गहराई से उठाया। इस फिल्म का बजट बेहद मामुली थी, लेकिन फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया। दर्शकों का हुजूम इस फिल्म को देखने पहुंचा, जबकि लगातार फिल्म विवादों में रही और विरोध भी झेलना पड़ा। ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा थी। बॉक्स ऑफिस सफलता के दो साल बाद अब इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। ये फिल्म कौन सी है और इसकी कहानी कैसी है, चलिए आपको बताते हैं।

क्या था मेकर्स का दावा, जिसने खड़ा किया विवाद?

'द केरला स्टोरी' मई 2023 में रिलीज हुई थी। इसे सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म एक विवादित और चर्चित विषय पर आधारित है और इसकी कहानी ने समाज और राजनीति में काफी बहस पैदा की थी। फिल्म के शुरुआत में एक दावा किया गया था कि केरल की लगभग 32000 लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया गया और ISIS में भर्ती किया गया। हालांकि, इस दावे को लेकर बहुत विवाद हुआ। कई लोगों और राजनीतिक दलों ने फिल्म पर झूठ फैलाने और इस्लामोफोबिया बढ़ाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा कहा, खासकर चूंकि यह फिल्म चुनावी समय के आस-पास आई थी। केरल सरकार और अन्य संस्थाओं ने इसके आंकड़ों पर सवाल उठाए और इसे भ्रामक बताया। 

फिल्म की कहानी 

फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल  में नजर आईं। उन्होंने शालिनी का किरदार निभाया था, जिसका धर्मांतरण कर उसे फातिमा बना दिया गया था। फिल्म में योगिता बिहानी सिद्धि इडनानी के रोल में नजर आई थीं। सोनी बलानी का किरदार भी फिल्म में अहम रहा। फिल्म की मुख्य कहानी एक लड़की शालिनी उन्नीकृष्णन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक हिन्दू लड़की होती है, जो केरल में रहती है और नर्स बनने का सपना देखती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे शालिनी और उसकी कुछ साथी लड़कियों को धीरे-धीरे कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन (ISIS) की विचारधारा में फंसाया जाता है। उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से प्रभावित किया जाता है। फिर कथित तौर पर उन्हें ISIS में भर्ती कर लिया जाता है और सीरिया जैसे देशों में भेजा जाता है। शालिनी अपने जीवन की त्रासदी और पीड़ा को बताती है कि कैसे उसका ब्रेनवॉश हुआ और वह एक आतंकवादी संगठन का हिस्सा बन गई। वो वहां से निकलने की कोशिश करती  दिखाई गई है।

फिल्म की कमाई 

'केरल स्टोरी' को सिर्फ 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया। फिल्म ने तमाम विवादों के बावजूद 20 गुना कमाई की है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 302 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारत में फिल्म ने 286.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इन्हीं आकड़ों ने इस फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया। इस फिल्म ने उस दौर में इतनी तगड़ी कमाई की जब बॉलीवुड का भट्टा बैठा हुआ था। अब फिल्म को बेस्ट निर्देशक और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए दो नेशनल अवॉर्ड मिले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन