1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वॉशरूम तक में पानी नहीं', कराची एयरपोर्ट का है ऐसा हाल, बौखलाई फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने खड़े किए सवाल

'वॉशरूम तक में पानी नहीं', कराची एयरपोर्ट का है ऐसा हाल, बौखलाई फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने खड़े किए सवाल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 30, 2025 09:54 am IST,  Updated : May 30, 2025 09:54 am IST

फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना ख्वाजा ब्यात ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं और पाकिस्तान के असल हालात बयां कर दिए हैं। उन्होंने कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का हाल बयां किया है और बताया कि वॉशरूम तक में पानी नहीं है। ऐसे में लोग परेशान है।

Hina Khawaja Bayat- India TV Hindi
हिना ख्वाजा ब्यात। Image Source : INSTAGRAM

पाकिस्तान के ढहते बुनियादी ढांचे की तीखी आलोचना अब किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके देश की फेमस अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात ने की है। पाकिस्तानी अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात ने कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी न होने के लिए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है, जबकि सिंधु जल संधि को लेकर भारत के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एयरपोर्ट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में हिना ख्वाजा ब्यात ने कराची के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की। हिना ख्वाजा ब्यात ने हाल ही में देश की हालत पर चिंता जताई। उनका कहना है कि जब राष्ट्रीय गर्व के दिन भी कराची एयरपोर्ट जैसे अहम स्थानों पर वॉशरूम्स में पानी तक नहीं मिल रहा तो फिर पाकिस्तान में फख़्र का दावा किस बात का किया जा रहा है?

एक्ट्रेस ने की आलोचना

एक्ट्रेस ने एक वीडियो में पूरा आलम जाहिर किया और बताया, 'आज यौम-ए-तकबीर है, मैं यहां कराची के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी हूं और आज के दिन जबकि हमें पाकिस्तान की अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करना चाहिए, मैं ये देख रही हूं कि किसी भी वॉशरूम में पानी नहीं है। लोग वजू करना चाह रहे हैं, नमाज पढ़ना चाह रहे हैं, बच्चों को लेकर वॉशरूम जाना चाह रहे हैं, लेकिन पानी नहीं है। हमारे एयरपोर्ट का, हमारे इंस्टीट्यूशन्स का, हमारे सिस्टम का ये हाल क्यों हो गया है और कोई इसे मानने के लिए राजी नहीं है कि ये गलतियां हैं और इनको ठीक करने जरूरत है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं, नई ट्रेन्स के बारे में बात हो रही है, लेकिन पुराने सिस्टम, इंचरनेशल एयरपोर्ट के बाथरूम तक में पानी मुहैया नहीं हो रहा है, अफसोस का मौका है आज।'

यहां देखें वीडियो

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिनेत्री हिना ख्वाजा ब्यात का ये वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया था। कई लोगों का इस वीडियो को देखने के बाद कहना है कि जिस देश के पास पानी नहीं वो क्या लड़ाई लड़ेगा। भारत में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनके देश के लोग ही खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों ने पाकिस्तान को हिदायत दी कि पहले देश के आंतरिक हालात ठीक करे, फिर भारत से भिड़े।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन