1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में Mythology पर रिलीज होने वाली है ये फिल्में, श्रीराम से लेकर अश्वथामा तक की कहानी आएगी सामने

बॉलीवुड में Mythology पर रिलीज होने वाली है ये फिल्में, श्रीराम से लेकर अश्वथामा तक की कहानी आएगी सामने

 Published : Nov 12, 2022 10:43 pm IST,  Updated : Nov 12, 2022 10:43 pm IST

Bollywood Mythology Films: माइथोलॉजी पर आधारित कई सारी फिल्में आने वाली है जैसे आदिपुरुष, महाभारत, अश्वत्थामा। इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं।

Mythology in Bollywood- India TV Hindi
Mythology in Bollywood Image Source : TWITTER

Bollywood Mythology Films: बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड में माइथोलॉजी  पर आधारित कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जैसे राम सेतु, ब्रह्मास्त्र, थैंकगोड। आने वाले समय में भी कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली है। फिलहाल उन फिल्मों की शूटिंग चल रही है। माइथोलॉजी  पर फिल्में बनाने का ये कारण है कि लोगों को भी ऐसी फिल्में पसंद आ रही है। तो आइए जानते हैं कि आने पहले महीनों में कौन कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है।

आदिपुरुष

फिल्म जब से अनाउंस हुई है तब से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में राम का किरदार प्रभास निभा रहे हैं, सैफ अली खान रावण के रोल में दिखाई देंगे और सीता के किरदार में कृति सेनन दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

महाभारत

रामायण के बाद अब महाभारत नाम की फिल्म भी बनने को तैयार है। इस फिल्म की अच्छी खासी स्टारकास्ट नजर आएंगी जैसे दीपिका पादुकोण, आमिर खान, ऋतिक रोशन। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी गई है न ही रिलीज डेट को लेकर कोई चर्चा हुई है। हालांकि ये एक बिग बजट फिल्म होने की संभावना जताई जा रही है। ऑडियंस भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।  

अश्वत्थामा

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बार फिर निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता विक्की कौशल फिल्म अश्वत्थामा के लिए साथ आ रहे हैं। कथा के अनुसार अश्वत्थामा एक मराठी थे जिन्होंने महाभारत युद्ध के समय कौरव की तरफ से पांडवों के खिलाफ युद्ध किया था।

द्रौपदी

दीपिका पादुकोण महाभारत के एक और दमदार किरदार पांडवों की पत्नी द्रौपदी पर भी फिल्म कर रही हैं। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि महाभारत की कहानी द्रौपदी के नजर से दिखाई जाएगी।

सीता

अभिनेत्री कंगना रनौत रामायण से भगवान राम की पत्नी देवी सीता की कहानी पर आधारित फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म सीता के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। फिल्म अलौकिक देसाई द्वारा निर्देशित और केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित है, जिन्होंने कंगना रनौत की पिछली फिल्म थलाइवी भी लिखी थी। ये फिल्म नेक्स्ट ईयर रिलीज होने वाली है।

OMG 2

OMG 2 अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है।

Shah Rukh Khan को उनकी लग्जरी घड़ियों के कारण पूरी टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

Bollywood Celebrities: बॉलीवुड के वो कलाकार जिन्होंने फिल्मी करियर शुरू करने से पहले की पढ़ाई पूरी

Salman Khan ने किया Bhediya वरुण धवन संग डांस, कही ऐसी बात सुनकर नहीं रुकी कृति सेनन की हंसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन