1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 18 जुलाई को हाउसफुल रहेगा सिनेमाघर, साउथ की एक या दो नहीं रिलीज हुईं ये 10 फिल्में

18 जुलाई को हाउसफुल रहेगा सिनेमाघर, साउथ की एक या दो नहीं रिलीज हुईं ये 10 फिल्में

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 18, 2025 10:04 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 03:03 pm IST

18 जुलाई, 2025 शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की नई फिल्में भी दस्तक दे चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 10 फिल्मों के बीच महाक्लैश होने वाला है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

south movies released on 18 July- India TV Hindi
18 जुलाई को रिलीज हुई साउथ की 10 फिल्में Image Source : INDIA TV DESIGN PHOTO

इस बार का शुक्रवार सिनेमा लवर्स के काफी यादगार साबित होने वाला है। 18 जुलाई, 2025 को एक-दो नहीं, बल्कि 10 साउथ की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। आज जहां थिएटर्स में अहान पांडे की 'सैयारा', अनुपम खेर के निर्देशन में बनी 'तन्वी द ग्रेट' और अमोल गुप्ते की 'मर्डराबाद' बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। वहीं 'कोथापल्लीलो ओकाप्पुडु', 'एक्का', 'गेवी' और 'जेन्मा नटचथिरम' जैसी धांसू फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी। इस बार दर्शकों को रोमांटिक से लेकर इमोशनल जॉनर तक की फिल्में एक ही दिन में देखने को मिलने वाली है। दक्षिण भारतीय मूवीज पिछले कुछ साल से सिनेमाघरों में छाई हुई है। ऐसे में अगर आप भी साउथ की फिल्में ही देखना चाहते हैं तो आज आपके पास देखने के लिए कई ऑप्शन है।

1. इक्का (कन्नड़)

कलाकार: युवा राजकुमार, संपदा, संजना आनंद, अतुल कुलकर्णी, श्री आदित्य, राहुल देव शेट्टी
निर्देशक: रोहित पदकी
जॉनर: क्राइम ड्रामा

'इक्का' एक एक्शन से भरपूर क्राइम ड्रामा है, जिसमें युवा राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मुट्टू नाम के एक छोटे शहर के युवक की कहानी है जो अपने दोस्त की तलाश में बेंगलुरु आता है।

2. बन बटर जैम (तमिल)
कलाकार: राजू जयमोहन, आधिया प्रसाद, भव्य त्रिखा, सरन्या पोनवन्नन, देवदर्शिनी, चार्ली
निर्देशक: राघव मिर्दथ
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा

'बन बटर जैम' एक तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें बिग बॉस तमिल फेम राजू जयमोहन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो मां की कहानी है जो जेनरेशन Z बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक होती हैं।

3. फ्लास्क (मलयालम)
कलाकार: सैजू कुरुप, सुरेश कृष्णा, सिद्धार्थ भारतन, अश्वथी श्रीकांत
निर्देशक: राहुल रिजी नायर
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा थ्रिलर

'फ्लास्क' एक मलयालम भाषा की फिल्म है जो ज्योति कुमार की कहानी पर आधारित है। इसमें एक गायक पुलिस कांस्टेबल बन जाता है। उसे घमंडी जिला न्यायाधीश वेंकटेश बालाजी की सुरक्षा का काम सौंपा जाता है, लेकिन वह अक्सर अपनी लापरवाही के कारण मुसीबत में पड़ जाता है।

4. कोथापल्लीलो ओकापुडु (तेलुगु)
कलाकार: मनोज चंद्रा, रवींद्र विजय, मोनिका टी, उषा बोनेला
निर्देशक: प्रवीणा परुचुरी
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा

'कोथापल्लीलो ओकापुडु' एक तेलुगु फिल्म है जो एक गांव के आदमी की कहानी है। वह एक नर्तकी की तलाश में है। इसमें आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाली है।

5. गेवी (तमिल)
कलाकार: शीला राजकुमार, जैकलीन लिडिया, अधवन एम, चार्ल्स विनोथ, जीवा सुब्रमण्यम
निर्देशक: तमिल धायलन
जॉनर: एक्शन ड्रामा
 
'गेवी' एक तमिल फिल्म है जो एक ग्रामीण गांव में मंधारई और मलैयान द्वारा सामना किए गए न्याय के संघर्ष की कहानी बताती है। फिल्म एक समुदाय के संघर्ष के साथ प्रेम, अस्तित्व और नौकरशाही जैसे विषयों को दर्शाती है।

6. पुलिस वारी हेचरिका (तेलुगु)
कलाकार: सनी अखिल, शुभलेखा सुधाकर, अजय घोष, जया वाहिनी, हिमजा मल्लीरेड्डी
निर्देशक: केवी बाबजी
जॉनर: नाटक
 
'पुलिस वारी हेचरिका' तेलुगु सिनेमा की ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक अधिकारी कंचना की कहानी है जो एक कार्यकर्ता, सत्यमूर्ति के बारे में सच्चाई का खुलासा करने के अथक मिशन पर है।

7. जेन्मा नचतिरम (तमिल)
कलाकार: काली वेंकट, संथाना भारती, मुनीशकांत, मालवी मल्होत्रा
निर्देशक: बी मणिवर्मन
जॉनर: हॉरर ड्रामा

'जेन्मा नचतिरम' एक ऐसी टीम की कहानी है जो खजाने की तलाश में एक वीरान बंगले में घुसती है। हालांकि, उन्हें वहां अलौकिक खतरों का सामना करना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप कई डरावनी घटनाएं घटित होती हैं।

8. अपूर्व पुथरनमार (मलयालम)
कलाकार: विष्णु उन्नीकृष्णन, बिबिन जॉर्ज, लालू एलेक्स, अशोकन, धर्मजन बोलगट्टी
निदेशक: रेन्जिथ आरएल
जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
 
'अपूर्व पुथरनमार' एक मलयालम भाषा की फिल्म है, जिसमें दो भाइयों की कहानी है जो अपने पिता की आखिरी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

9. जूनियर (तेलुगु/कन्नड़)
कलाकार: किरीती, श्रीलीला, वी. रविचंद्रन, जेनेलिया देशमुख
निदेशक: एमआर. राधाकृष्ण
जॉनर: पारिवारिक एक्शन ड्रामा
 
'जूनियर' एक ऐसे लड़के की लाइफ पर बनी है जो खुद की खोज में निकलता है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि वह अपने पिता के साथ कैसी बॉन्ड शेयर करता है।

10. रवींद्र नी एविडे (मलयालम)
कलाकार: अनूप मेनन, ध्यान श्रीनिवासन, सिद्दीकी, शीलू अब्राहम, अज़ीज़ नेदुमंगद
निर्देशक: मनोज पालोदन
जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर

'रवींद्र नी एविडे' मलयालम सिनेमा की एक कॉमेडी थ्रिलर है जो रवींद्रन नाम के एक मौसम अधिकारी की कहानी को दिखाता है। हालांकि, एक पड़ोसी से जुड़ी एक अजीबोगरीब घटना के बाद उसकी दुनिया उलट जाती है, जिससे उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन