1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर एक्टर है फोटो में बहन संग नजर आ रहा ये बच्चा, मंत्री की बेटी से की है शादी, पहचाना?

मशहूर एक्टर है फोटो में बहन संग नजर आ रहा ये बच्चा, मंत्री की बेटी से की है शादी, पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 03, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 06:27 pm IST

फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड का जाना-माना एक्टर है और इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में भी दी हैं। क्या आप फोटो में नजर आ रहे बच्चे को आपने पहचाना क्या?

vivek oberoi- India TV Hindi
कौन है फोटो में नजर आ रहा बच्चा? Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर अक्सर किसी ना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बचपन की तस्वीर छाई रहती है। फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा भी बॉलीवुड का जाना-माना एक्टर है। क्या आप फोटो में अपनी बहन के साथ नजर आ रहे, टूटे दांतों के साथ स्माइल देते इस प्यारे से बच्चे को पहचान सकते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इनसे जुड़े कुछ हिंट दे देते हैं। ये बॉलीवुड का वो स्टार है, जिसने सिर्फ हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी दर्शकों के दिल जीते। ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 2' में इन्होंने विलेन 'काल' का रोल प्ले करके हर किसी को हैरान कर दिया था। जी हां, बिलकुल सही समझे आप, ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय हैं, जिनका आज बर्थडे भी है।

विवेक ओबेरॉय का एक्टिंग करियर

विवेक ओबेरॉय आज इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्म फेयर भी मिला था। विवेक ओबेरॉय सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना अभिनय कौशल दिखा चुके हैं। वहीं विवेक ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। इसके साथ ही उनके पास कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी है।

आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है

आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। इस खास मौके पर चलिए आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में सुरेश ओबेरॉय और यशोधरा ओबेरॉय के घर में हुआ था। विवेक ओबेरॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की।  इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए हैं। 

पहली ही फिल्म ने की थी ताबड़तोड़ कमाई

विवेक ओबरॉय की पहली फिल्म ने 'कंपनी' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्म फेयर बेस्ट अपकमिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में की। जिनमें ‘मस्ती’, ‘युवा’ और ‘द किसान’ जैसी फिल्में शामिल है। एक्टिंग के अलावा विवेक ने कई सारी फिल्मों में स्क्रीनप्ले राइटर के तौर पर भी काम किया है।

विवेक ने  प्रियंका अल्वा  से शादी से पहले रखी थी यह शर्त

विवेक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 29 अक्टूबर 2010 को कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शाही अंदाज में शादी की थी। विवेक और प्रियंका की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। विवेक के माता-पिता चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें, जिससे वो अपने बीते हुए कल को भूल सकें। विवेक ने प्रियंका से शादी से पहले अपनी मां के सामने एक शर्त भी रखी थी। उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती हैं तो पहले वह एक साल तक उन्हें डेट करेंगे और फिर उसके बाद ही शादी करेंगे। विवेक की मां ने भी ये शर्त मान ली और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए। जिससे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन