1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां की गोद में नजर आ रहे इस बच्चे की उंगलियों पर है बॉलीवुड, एक इशारे पर नाचते हैं बड़े-बडे़ स्टार, पहचाना?

मां की गोद में नजर आ रहे इस बच्चे की उंगलियों पर है बॉलीवुड, एक इशारे पर नाचते हैं बड़े-बडे़ स्टार, पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 19, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 03:06 pm IST

मां की गोद में नजर आ रहा ये बच्चा आज बॉलीवुड का वो नाम है जिसके इशारे पर बड़े-बड़े स्टार नाचते हैं। आज के समय में ये बच्चा बॉलीवुड का असली किंग बन चुका है। हर कोई इसके साथ काम करना चाहता है। हीरो हो या हीरोइन, इसके साथ काम करने को हर कोई तैयार रहता है। क्या आप इस क्यूट बच्चे को पहचान पाए?

Karan Johar- India TV Hindi
कौन है मम्मी की गोद में खिलखिलाता ये बच्चा? Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया के इस जमाने में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस से आज उनसे जुड़ी कोई बात छुपी नहीं रह सकती है। अपने फेवरेट स्टार की हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी पर इनके फैंस की नजरें बनी रहती हैं। एक समय था जब फैंस को किसी मैग्जीन या अखबार के पेज पर ही अपने फेवरेट स्टार की तस्वीरें देखने को मिलती थीं और एक आज का समय है जब फैंस के लिए इन सेलिब्रिटीज की तस्वीरों क्या वीडियो तक पहुंच आसान हो चुकी है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैंस अपने फेवरेट स्टार से जुड़ी अपडेट चुटकियों में हासिल कर लेते हैं। इन स्टार्स के बचपन की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई बार तो फैंस अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को चुटकियों में पहचान जाते हैं और कई बार उनके लिए ये मुश्किल हो जाता है। क्या आप इस फोटो में अपनी मां की गोद में खिलखिलाते बच्चे को पहचान सकते हैं?

कौन है फोटो में नजर आ रहा बच्चा?

इस फोटो में नजर आ रहा बच्चा आज बॉलीवुड की वो शख्सियत है, जिसके एक इशारे पर पूरी इंडस्ट्री रहती है। बड़े-बड़े स्टार इनके एक इशारे पर नाचते हैं। मां की गोद में मुस्कुरा रहा ये बच्चा अब बॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रभावशाली शख्सियतों में से एक है, जिसके साथ काम करने का सपना हर एक्टर देखता है। अब तो आप पहचान ही गए होंगे कि ये बच्चा कौन है। अगर नहीं तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर डारेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। ये करण जौहर के बचपन की तस्वीर है, जिसमें वह अपनी मां हीरू जौहर की गोद में नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों का किया है निर्देशन

करण जौहर पिछले कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की और आज इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर्स में भी गिने जाते हैं। इसके अलावा करण एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। करण जौहर ने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें कुछ कुछ होता है, ऐ दिल है मुश्किल, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, माई नेम इज खान जैसी फिल्में शामिल हैं।

नई कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में हैं करण

करण जौहर इन दिनों एक कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में हैं, जो आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म 'जिगरा' से जुड़ी है। आलिया की फिल्म पर दिव्या खोसला के कमेंट के बाद डायरेक्टर दिव्या से भिड़ गए, जिसके बाद अभिनेत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया और लगातार डायरेक्टर पर निशाना साध रही हैं। हालांकि, अपने एक जवाब के बाद ही करण ने इस मामले पर चुप्पी साध ली और दिव्या के हमलों का कोई जवाब नहीं दिया। दिव्या ने आलिया  पर फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखाने का आरोप लगाया, जिसके बाद डायरेक्टर ने बिना दिव्या का नाम लिए उन्हें जवाब दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन