1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस निर्देशक ने एक ही नाम की दी 3 सुपरहिट फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, 1 में थे सलमान खान

इस निर्देशक ने एक ही नाम की दी 3 सुपरहिट फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, 1 में थे सलमान खान

 Published : May 30, 2025 04:15 pm IST,  Updated : May 30, 2025 04:15 pm IST

एक ही निर्देशक द्वारा बनाई गई तीन फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। 1 साल के अंदर रिलीज हुईं इस फिल्म के बॉलीवुड रीमेक में सलमान खान नजर आए थे।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान के खास दोस्त Image Source : INSTAGRAM

सुपरहिट फिल्मों को दूसरी भाषा में रीमेक करने का चलन नया नहीं है। प्रियदर्शन ने बॉलीवुड में अपनी पुरानी मलयालम क्लासिक्स को रीमेक करके हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाया और इसे वह बॉलीवुड के भी मशहूर निर्देशक बन गए। हाल ही में, एटली ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। लेकिन, 2010 में एक ऐसा निर्देशक था, जिसने अपनी एक ही फिल्म के तीन रीमेक से 1 ही साल में रिलीज कर तहलका मचा दिया था। इस मशहूर फिल् मेकर ने एक ही फिल्म को तीन भाषाओं में, तीन अलग-अलग स्टार कास्ट के साथ धमाकेदार कमाई की और वे सभी ब्लॉकबस्टर रहीं। फिर भी वह बॉलीवुड में एंट्री नहीं कर पाए।

एक ही फिल्म के तीन हिट रीमेक देने वाले निर्देशक

सिद्दीकी इस्माइल, जिन्हें फिल्मी दुनिया में सिर्फ सिद्दीकी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने मलयालम सिनेमा में फाजिल के असिस्टेंट के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। बाद में उन्होंने लाल के साथ मिलकर काम किया और सिद्दीकी-लाल की जोड़ी ने मॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। लेकिन, 90 के दशक में उनके अलग होने के बाद, सिद्दीकी ने अकेले ही फिल्मों का निर्देशन करना शुरू कर दिया। 2010 में, उन्होंने 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन किया, जिसमें दिलीप के साथ नयनतारा और मिथरा कुरियन थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिससे तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इसके रीमेक की मांग उठने लगी। कुछ ही महीनों बाद, सिद्दीकी ने तमिल रीमेक 'कावलन' का निर्माण किया। इसमें विजय, असिन और मिथरा कुरियन ने अभिनय किया। इसके बाद तो निर्देशक सिद्दीकी ने कमाल कर दिया। 'बॉडीगार्ड' की रिलीज के एक साल पहले ही सिद्दीकी ने हिंदी रीमेक के साथ काम करना शुरू कर दिया। 'बॉडीगार्ड' नाम की इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर के साथ राज बब्बर और हेजल कीच भी थे। इस फिल्म ने 253 करोड़ रुपये कमाए और अपनी रिलीज के समय यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी।

सिद्दीकी ने कम समय में दी थी कई हिट फिल्में

'बॉडीगार्ड' की तीन रीमेक फिल्मों की सफलता के बाद सिद्दीकी मलयालम सिनेमा में वापस आ गए। उनके पास बॉलीवुड के कई सितारों से ऑफर थे जो 'बॉडीगार्ड' की सफलता के बाद उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन, सिद्दीकी के दिमाग में मलयालम सिनेमा था। 2018 में, उन्होंने एक तमिल फिल्म 'भास्कर ओरु रास्कल' फिर से अपनी फिल्म की रीमेक बनाई। और 2020 में, उन्होंने मोहनलाल और अरबाज खान अभिनीत अपनी अंतिम फिल्म 'बिग ब्रदर' का निर्देशन किया। सिद्दीकी अपने अंतिम दिनों में लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे और जुलाई 2023 में लंबी बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गई। वह केवल 55 वर्ष के थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन