1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये बेहतरीन फिल्म, कमाल की कहानी ने घुमा दिया था दिमाग, 7.9 है रेटिंग

17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये बेहतरीन फिल्म, कमाल की कहानी ने घुमा दिया था दिमाग, 7.9 है रेटिंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 05, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 11:46 pm IST

अभय देओल स्टारर फिल्म देव डी साल 2009 में रिलीज हुई थी और आज भी एक कल्ट फिल्म मानी जाती है। आईएडीबी पर इस फिल्म को 7.9 की रेटिंग मिली है और ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Dev D- India TV Hindi
देव डी Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

अनुराग कश्यप की कल्ट क्लासिक फिल्म देव डी 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से फिर से रिलीज होने जा रही है। इसमें अभय देओल और कल्की कोचलिन ने लीड रोल्स निभाए हैं। पीवीआर इनॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज की घोषणा की। यह फिल्म मूल रूप से 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म 24 अप्रैल को देशभर के पीवीआर इनॉक्स सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पीवीआर इनॉक्स ने लिखा, 'एक कल्ट क्लासिक जिसने रोमांस और दिल टूटने की परिभाषा बदल दी। देव डी को बड़े पर्दे पर एक बार फिर से अनुभव करें, क्योंकि हर भावना दिल को छू जाती है और हर पल अविस्मरणीय लगता है। देव डी 24 अप्रैल को पीवीआर इनॉक्स में फिर से रिलीज हो रही है।'

कहानी ने घुमा दिया था दिमाग

यह फिल्म अभय देओल, माही गिल और कल्की कोचलीन के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। देव (अभय), जो एक गलतफहमी के कारण पारो के प्यार को ठुकरा देता है, सुकून के लिए ड्रग्स और वोदका का सहारा लेता है। पारो (माही गिल) आगे बढ़ जाती है, लेकिन देव अब भी पछतावे में डूबा है। फिर देव की मुलाकात चंदा (कल्कि कोचलीन) से होती है, जो एक वैश्या है और उसकी भी अपनी समस्याएं हैं। देव उसे पसंद करता है, लेकिन कुछ बंधन और समस्याएं उनके रिश्ते को टूटने से रोकती हैं। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।

फिल्म ने जीते थे 12 से ज्यादा अवॉर्ड

अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है और साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने छोटे बड़े मिलाकर 12 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे और 27 से ज्यादा नॉमिनेशन मिले थे। कल्कि को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही माही गिल ने भी बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया था। अमित त्रिवेदी को भी फिल्म फेयर के खिताब से नवाजा गया था। आज भी इस फिल्म को लोग काफी पसंद करते हैं और अपने तरह की अनोखी कहानी मानी जाती है। अगर आप भी अभय देओल या फिर अनुराग कश्यप की सिनेमा पसंद करते हैं तो फिल्म बड़ी स्क्रीन पर आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी। फिल्म को 24 अप्रैल से पीवीआर सिनेमा में दिखाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- कलाकारों की चौकड़ी मचाएगी धमाल, कमाल का गाना बनाने के लिए साथ आए चारों दिग्गज

'ओम शिवोहम' उच्चारण के दौरान अजीब मुंह बनाती दिखीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, देखकर भड़के लोग, बोले- 'ये अपमान है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन