1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की ये फैमिली फोटो दिला देगी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की याद, तस्वीर में खुशी से झूमता दिखा पूरा परिवार

आमिर खान की ये फैमिली फोटो दिला देगी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की याद, तस्वीर में खुशी से झूमता दिखा पूरा परिवार

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jan 27, 2024 08:57 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 08:57 pm IST

आयरा खान 10 जनवरी को नुपूर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। वहीं शादी के बाद से ही आयरा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर आपको फिल्म 'हम साथ-साथ है' कि याद दिला देगी।

Ira khan, Aamir khan- India TV Hindi
आइरा खान ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन कई दिनों तक चले, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल भी हुई। इस दौरान पूरा परिवार काफी मस्ती करती हुआ दिखाई दिया। सबने आयरा-नुपूर की शादी में जमकर डांस , मस्ती और धमाल मचाया। अब अपनी शादी की इन्हीं डायरीज में से कुछ अनदेखी तस्वीरें आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस तस्वीर को देककर यकीनन आपको भी फिल्म 'हम साथ-साथ है' कि याद आ जाएगी।

एक ही फ्रेम में पूरी फैमिली के साथ दिखे आमिर खान

आइरा ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें से पहली तस्वीर में वह अपने पति नुपूर शिखरे के साथ ब्लैक कलर की ट्विनिंग करती हुईं दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आमिर खान अपनी दोनों एक्स वाइफ किरण राव, रीना दत्ता, बेटी आइरा खान और बेटा आजाद का साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पूरा परिवार एक साथ खुशी में चियर करता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे तो आयरी की शादी के दौरान आमिर की कई फैमिली फोटोज वायरल हुई थीं, लेकिन ये तस्वीर फैंस का कुछ ज्यादा ध्यान खींच रहा है। लंबे समय बाद इस तरह आमिर अपनी पूरी फैमिली के साथ दिखाई दिए है। वो भी खासकर उनकी दोनों एक्स वाइफ के साथ वो भी एक ही समय पर। आयरा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर हमें फिल्म हम साथ-साथ है कि याद दिला रही है। यकीनन आप भी इस तस्वीर को देखकर यही सोच रहे होंगे। 

Ira Khan
Image Source : INSTAGRAMआइरा खान ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें

आयरा की लेटेस्ट पोस्ट ने मचाया धमाल

वहीं इसके अलावा भी आयरा ने खई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने ससुराल वालों संग और दोस्तो संग भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आइरा के इस लेटेस्ट पोस्ट की तस्वीरों को आपने पहले नहीं देखा होगा। आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर आइरा की ये फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

ऐसे मिले थे आयरा-नुपूर 

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

'शादी की टेंशन में बाल हो गए सफेद', सुरभि चंदना ने अपनी वेंडिग पर कही ऐसी बात

नहीं रहीं ये मशहूर पॉप सिंगर, गलत सर्जरी के दौरान गई जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन