1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gandhi Godse ek yudh में ये फेमस अभिनेता निभाएंगे महात्मा गांधी की भूमिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Gandhi Godse ek yudh में ये फेमस अभिनेता निभाएंगे महात्मा गांधी की भूमिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 04, 2023 09:06 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 09:06 pm IST

Gandhi Godse ek yudh: 'गांधी गोडसेः एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।

twitter- India TV Hindi
Gandhi Godse Image Source : TWITTER

Gandhi Godse ek yudh: रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी को 'गांधी गोडसेः एक युद्ध' फिल्म रिलीज होने वाली है। बता दें इस फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी भी नजर आने वाली हैं, जिसकी ये पहली फिल्म है। लोग इनकी बेटी को कियारा की हमशक्ल कहते हैं। 

Alia Bhatt को शाहरुख खान ने क्यों कहा Amma Bhatt Kapoor, वजह जानकर आप भी होंगे SHOCKED !

इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर आधारित है। बता दें इस फिल्म का टीजर 2 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह गोडसे ने महात्मा गांधी पर हमला किया। जिसके बाद उनकी मुलाकात जेल में हुई। खबरों के अनुसार एक्टर दीपक अंतानी महात्मा गांधी का रोल निभाने वाले हैं। नाथूराम का रोल एक्टर चिन्मय मंडलेकर निभाने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन अब चीन में भी दिखाएंगे अपना जलवा, इस दिन रिलीज होगी उनकी फिल्म

बता दें दीपक अंतानी इसके पहले भी महात्मा गांधी का रोल निभा चुके हैं, उन्होंने थिएटर और प्ले और कई फिल्मों में ये रोल निभाया था। साथ ही इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी की रोल निभाने के लिए दर्ज हो चुका है। 'द कश्मीर फाइल्स' में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले चिन्मय मंडलेकर नाथूराम गोडसे का रोल निभा रहे हैं। इन्हें क्राइम पेट्रोल में भी देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन