प्रणव मोहनलाल की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'डाइस इरा' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। मोहनलाल के बेटे की शानदार परफॉर्मेंस की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। फिल्म को दुनिया भर के लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये अब तक की सबसे बेहतरीन मलयालम थ्रिलर फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसने रिलीज के 3 दिन में ही भारत में 16.91 करोड़ और वर्ल्डवाइड 25.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके चौथे दिन का भी कलेक्शन सामने आ चुका है। सुपरस्टार पिता मोहनलाल को प्रणव एक्टिंग में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
बजट से ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर थ्रिलर
प्रणव मोहनलाल की फिल्म 'डाइस इरा' ने भारत में पहले दिन 4.7 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 21% की बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 5.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन कमाई 6.35 करोड़ रुपये हो गई। 3 दिन में इस फिल्म ने भारत में 16.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को 12 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने 3 दिन में ही अपने बजट से ज्यादा कमा लिए हैं। चौथे दिन 'डाइस इरा' ने भारत में शाम 5 बजे तक 1.36 करोड़ कमाए हैं। वहीं, विदेश में इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 13.3 करोड़ रुपए कमा लिए है और ऐसे में कुल मिलाकर इस फिल्म का बिजनेस 25.57 करोड़ रुपए हो गया है।
2025 की टॉप ओपनिंग बनी फिल्म डाइस इरा
इस फिल्म के साथ प्रणव मोहनलाल अपने पिता मोहनलाल को एक्टिंग और बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'हृदयम' से ज्यादा ओपनिंग दर्ज कर ये बात साबित कर दी है और ये फिल्म 2025 की टॉप मलयालम ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। ऐसे में ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली मलयालम फिल्म बन जाएगी। हालांकि, अभी इस लिस्ट में 'लोका - चैप्टर वन: चंद्रा', जिसने दुनिया भर में 271 करोड़ से अधिक की कमाई की और 'L2: एम्पुरान' का नाम टॉप 5 में है, जिसने 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
इस हॉरर थ्रिलर ने बनाए नए रिकॉर्ड
डाइस इरा की बात करें तो ये मलयालम हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रणव एक साइको व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। मलयालम सिनेमा के बॉक्स ऑफिस इतिहास में किसी ए-रेटेड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करके डाइस इरा ने उन्नी मुकुंदन की एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मार्को' को पहले ही पछाड़ दिया है। 'थामा' जिसने तीन दिन में 13 करोड़ कमाए थे, उसे भी पीछे छोड़ दिया है। अपने पहले हफ्ते में ही छोटे बजट की 'डाइस इरा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
ये भी पढे़ं-