1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों का क्रिसमस लंच पर दिखा जलवा, नीतू कपूर ने दिखाई झलक

कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों का क्रिसमस लंच पर दिखा जलवा, नीतू कपूर ने दिखाई झलक

 Published : Dec 26, 2024 10:03 am IST,  Updated : Dec 26, 2024 10:03 am IST

2024 क्रिसमस लंच पर कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां फिर एक बार साथ नजर आईं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीर नीतू कपूर और नव्या नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। क्रिसमस के जश्न में आलिया-रणबीर अपनी बेटी राहा संग दिखाई दिए।

Kapoor Family- India TV Hindi
कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों ने साथ मनाया क्रिसमस का जश्न Image Source : INSTAGRAM

कपूर परिवार जो हमेशा अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में इस जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रिसमस लंच पर एक बार फिर पूरी फैमिली इकट्ठा हुई है। नीतू कपूर और नव्या नंदा ने बुधवार, 25 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। वहीं इस सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो भी लाइमलाइट में बने हुए हैं, जिसमें आलिया-रणबीर अपनी बेटी राहा संग दिखाई दे रहे हैं।

कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों ने साथ मनाया क्रिसमस

नीतू कपूर ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने कपूर फैमिली की तीन पीढ़ियों के साथ मुस्कराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, 'फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेशन।' तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया भट्ट की बाहों में लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके पिता रणबीर कपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अगस्त्य नंदा और नव्या भी इस खास दिन पर दिखाई दिए, जबकि रणधीर कपूर और बबीता नीतू के साथ क्रिसमस लंच पर साथ नजर आए। जहान कपूर भी मुस्कुराते हुए इस शानदार तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर पारिवारिक फोटो के साथ-साथ अपनी चचेरी बहन और मौसी निताशा नंदा के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है।

क्रिसमस लंच पर करीना-सैफ नहीं आए नजर

हालांकि, करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह इस क्रिसमस लंच में शामिल नहीं हुए क्योंकि वो अपनी छुट्टियों के लिए बाहर गए हुए है। करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं। इससे पहले बुधवार दोपहर को, रणबीर और आलिया को कपूर परिवार के लंच में राहा के साथ देखा गया।

रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। 'लव एंड वॉर' में रणबीर और अभिनेता विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। 'ब्रह्मास्त्र: भाग 1 - शिवा' के बाद दोनों दूसरा साथ में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन