1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की चाल पर अक्षय कुमार ने फेरा पानी, 'छोटे मियां बड़े मियां' का होली वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

टाइगर श्रॉफ की चाल पर अक्षय कुमार ने फेरा पानी, 'छोटे मियां बड़े मियां' का होली वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

 Published : Mar 25, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 12:20 pm IST

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फनी होली का वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में खिलाड़ी कुमार के सामने टाइगर की चला सफल नहीं हो पाती है और खुद ही मुश्किल में फंस जाते हैं।

Tiger Shroff and Akshay Kumar Holi Bade Miyan Chote Miyan funny video- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ-अक्षय कुमार की होली 2024 Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने बहुत ही फनी तरीके से होली मनाई है। 'छोटे मियां बड़े मियां' का जो होली सेलिब्रेशन वीडियो सामने आया है उसमें एक ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रोकने वाली हैं। बॉलीवुड स्टार्स की होली पर तो हर किसी की नजरे होती हैं। ऐसे में अगर कुछ नया देखने को मिल जाता है तो मजा डबल हो जाता है। ऐसा में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने इस साल बहुत ही अलग तरह से होली का जश्न मनाया है। जहां अक्षय कुमार को रंग लगाने के चक्कर में टाइगर श्रॉफ खुद ही रंग में रंग जाते हैं और उनका पूरा प्लान चौपट हो जाता है।

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की होली

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखने को मिल रहा है कि कैसे 'छोटे मियां बड़े मियां' होली के मौके पर एक-दूसरे के साथ फनी प्रैंक करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फनी होली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का दोनों का इस अदाज में होली  सेलिब्रेट करने का तारीका बहुत पसंद आ रहा है।

छोटे मियां बड़े मियां की होली 2024

वीडियो की शुरुआत अक्षय के घर से बाहर निकलने से होती है। वहीं टाइगर गुलाबी रंग से भरी पानी की बाल्टी के साथ बड़े मिया का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। छोटे मियां का होली प्लान अक्षय कुमार को पता चल जाता है और वो इस बात का फायदा उठाते हुए टाइगर की इस चाल पर पानी फेर देते हैं। वीडियो में जैसे ही टाइगर श्रॉफ पानी फेंकने की कोशिश करते हैं वैसे ही अक्षय कुमार उन्हें नारियल से मारने का इशारा करते हैं। इसके बाद छोटे मियां उर्ऱ टाइगर बाल्टी का रंग अपने ऊपर डाल लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'बुरा ना मानो, होली है #HappyHoli सबको।'

टाइगर श्रॉफ-अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म

'छोटे मियां बड़े मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को आएगा। बता दें कि फिल्म ईद 2024 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' डेविड धवन की फिल्म का रीमेक है, जिसमें अमिताभ बच्चन, गोविंदा और माधुरी दीक्षित लीड रोल में दिखे थे। वहीं इसके रीमेक में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं। फिल्म को डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन