1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू मूवी हिट, फिर बैक-टू-बैक पिटीं 3 फिल्में, नहीं चली 'हीरोगिरी' फिर भी करोड़ों का मालिक है एक्टर

डेब्यू मूवी हिट, फिर बैक-टू-बैक पिटीं 3 फिल्में, नहीं चली 'हीरोगिरी' फिर भी करोड़ों का मालिक है एक्टर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 02, 2025 06:23 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 06:23 am IST

आज बॉलीवुड के उस एक्टर का बर्थडे है, जिसने अपने अभिनय से ही नहीं अपने एक्शन और डांसिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया। अपने स्टाइल को लेकर भी ये अक्सर चर्चा में रहते हैं और सबसे ज्यादा इनसे जुड़ी जिस चीज की चर्चा होती है वह है इनकी फिटनेस की।

Tiger Shroff- India TV Hindi
एक्शन और डांस के दम पर बनाई अलग पहचान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत तो हिट फिल्म के साथ की, लेकिन फिर इनकी फिल्म को दर्शकों के कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। टाइगर श्रॉफ भी इन्हीं स्टार्स में से हैं। टाइगर ने बॉलीवुड में काफी दमदार शुरुआत की थी। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे यंग एंड टैलेंटेड एक्‍टर्स में से एक हैं और इसी के साथ उनकी गिनती इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में भी होती है। टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। टाइगर आज यानी 2 मार्च को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

इस फिल्म से की थी शुरुआत

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।  23 मई, 2014 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था। पहली फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आई थीं। अपनी पहली ही फिल्‍म से टाइगर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। लेकिन, पिता जैकी श्रॉफ को इस फिल्म से खास उम्मीदें नहीं थीं। इसके बाद उनकी 'बागी' रिलीज हुई और इसे भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, इसके बाद उनकी तीन फिल्में लगातार फ्लॉप हो गईं। उनकी पिछली रिलीज 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'गणपत' का भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल रहा।

ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट

टाइगर मार्शल आर्ट्स में ट्रेन्ड फाइटर हैं और ताइक्वांडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। जिसका असर उनकी फिल्मों में भी नजर आता है। टाइगर इंडस्ट्री के सबसे फिट और बेहतरीन एक्शन स्टार्स में गिने जाते हैं। टाइगर की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो इसमें कई एक्शन पैक्ड मूवीज शामिल हैं। टाइगर 'बागी 4' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जो इसी साल यानी 2025 में रिलीज हो सकती हैं।

टाइगर श्रॉफ का असली नाम

टाइगर श्रॉफ को आमतौर पर लोग इसी नाम से जानते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक्शन स्टार का असली नाम नहीं है। जी हां, टाइगर का असली नाम टाइगर नहीं, बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है। लेकिन, फिल्मी दुनिया में एंट्री से पहले ही वह टाइगर श्रॉफ के नाम से मशहूर हो गए और अब यही नाम उनकी पहचान बन चुका है। खुद टाइगर ने इस नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी का खुलासा किया था। कर्ली टेल्स के साथ बात करते हुए टाइगर ने कहा था- 'जब मैं बच्चा था तो लोगों को काटता था। इसी के चलते मेरा नाम टाइगर पड़ गया।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन