1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रथम' के हीरो Suraj Kumar के संग हुआ दुखद हादसा, पहली फिल्म रिलीज होने से पहले कट गया एक्टर का पैर

'रथम' के हीरो Suraj Kumar के संग हुआ दुखद हादसा, पहली फिल्म रिलीज होने से पहले कट गया एक्टर का पैर

 Published : Jun 28, 2023 08:09 am IST,  Updated : Jun 28, 2023 08:09 am IST

Kannad Actor Suraj Kumar अपनी पहली फिल्म 'रथम' की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब एक एक्सीडेंट के बाद पैर काटना पड़ा।

Kannad Actor Suraj Kumar - India TV Hindi
Kannad Actor Suraj Kumar Image Source : INSTAGRAM

Kannada Actor Suraj Kumar Accident: किसी फिल्म में लीड हीरो का किरदार पाने के लिए एक्टर्स को कड़ी मेहनत करनी होती है। कई लोगों को लंबे संघर्ष के बाद पहली फिल्म मिलती है। लेकिन इस फिल्म का पूरा होने से पहले कोई हादसा हो जाए तो इससे बुरा क्या होगा। कुछ ऐसा ही दुखद हादसा हुआ है कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार के साथ। जो इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'रथम' की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच वह एक सड़क हादसे का शिकार हुए जिसके बाद उनका पैर काटना पड़ा है।   

सूरज का दाहिना पैर काटना पड़ा 

कन्नड़ सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे एक्टर सूरज कुमार का एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। शनिवार को जब वह अपनी बाइक से ऊटी से मैसुरु की ट्रिप पर जा रहे थे उस दौरान उनका एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए वह डंपर से टकरा गए और एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद सूरज को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उनका पैर नहीं बच सका, डॉक्टरों को घुटने के नीचे से उनका दाहिना पैर काटना पड़ा।

इस प्रोड्यूसर के हैं बेटे 

आपको बता दें कि 24 साल के सूरज फेमस प्रोड्यूसर एसए श्रीनिवास के बेटे हैं। खबरों के अनुसार वह बीते दिनों से 'रथम' नाम की मलयाली फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को कास्ट किया गया था। इस साल मार्च में ही इस फिल्म का ऐलान किया गया था।

मीडिया को इस जानकारी को देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सूरज बाइक से ऊटी से मैसुरु जा रहे थे। जिसके दौरान सड़क हादसा हुआ और उनका दाहिना पैर डंपर के नीचे आ गया, पैर पूरी तरह से कुचल जाने के कारण उसे काटना पड़ा। मैसूरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सूरज का इलाज किया जा रहा है।'

सेंसर बोर्ड ने 72 Hoorain के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार

Sonam Kapoor को मिला ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का न्योता, जानिए किस समारोह का बनेंगी हिस्सा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन