1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 10, 2026 10:44 am IST,  Updated : May 10, 2026 10:48 am IST

TVK चीफ विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Chennai के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें कई नामी चेहरों ने शिरकत की। अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने भी चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

vijay- India TV Hindi
तृषा कृष्णन, विजय। Image Source : X/@ANI

टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिनलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फैंस अपने फेवरेट स्टार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं और जोर-शोर से उन्हें लेकर समर्थन जाहिर कर रहे हैं। विजय का शपथ ग्रहण समारोह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्म जगत के सितारे भी पहुंचे। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा तृषा कृष्णन की रही, जो उन लोगों में से एक रहीं जो इस कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचे।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं तृषा कृष्णन

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने रविवार, 10 मई, 2026 को चेन्नई में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए इस समारोह में तृषा कृष्णन नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसके साथ बेज रंग का कढ़ाईदार ब्लाउज था। तृषा ने अपने लुक को खूबसूरत जूलरी के साथ पूरा किया। समारोह के लिए रवाना होने से पहले, तृषा ने चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर मीडिया से भी कुछ देर बात की और विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। तमिलनाडु के लिए इस दिन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर तृषा ने कहा, "धन्यवाद, आगे के लिए उत्सुक हूं।"

इन सितारों ने भी की शिरकत

तृषा कृष्णन के अलावा भी साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकार विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। तमिल अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी समारोह के लिए स्टेडियम पहुंचते हुए नजर आए। ये जीत विजय के राजनीतिक सफर में एक अहम कदम है। उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके), ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पहली बार कदम रखा और दमदार शुरुआत की। इसी के साथ टीवीके हाल के वर्षों में सबसे चर्चित नई राजनीतिक पार्टियों में से एक बन गई है।

राज्यपाल को सौंपा 121 विधायकों का समर्थन पत्र

बता दें, विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की, जहां उन्होंने सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बता दें, तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने के लिए विजय को 118 विधायकों की जरूरत थी। विजय ने टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 के साथ समर्थन पत्र सौंपा।

ये भी पढ़ेंः 2 घंटा 44 मिनट की पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग, 8 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
प्रेमानंद महाराज का 'कृष्णावतारम' एक्टर ने लिया आशीर्वाद, शेयर की दिल की बात, फिल्म की सफलता का किसे दिया श्रेय?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन