1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम्हें शादी की...', तिशा कुमार की मौत ने बहन कुशाली और तुलसी को किया बदहवास, रुलाने वाले पोस्ट में बताई परिवार की इच्छा

'तुम्हें शादी की...', तिशा कुमार की मौत ने बहन कुशाली और तुलसी को किया बदहवास, रुलाने वाले पोस्ट में बताई परिवार की इच्छा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 23, 2024 11:36 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 11:36 am IST

तिशा कुमार के निधन ने पूरे परिवार को तोड़ के रख दिया। उनके जाने का दुख परिवार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। हाल में ही तिशा कुमार की बड़ी बहनें कुशाली और तुलसी ने इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

tulsi kushali tishaa- India TV Hindi
तुलसी, कुशाली और तिशा। Image Source : INSTAGRAM

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन और एक्टर कृष्णा कुमार की बेटी तिशा कुमार ने 21 साल की छोटी उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार यानी 18 जुलाई को उनका जर्मनी में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझते हुए तिशा ने दुनिया से विदाई ली। बीते दिन यानी मंगलवार को मुंबई में तिशा का अंतिम संस्कार किया गया। पिता कृष्ण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। रोते-बिलखते तिशा की मां और पिता नजर आए। तिशा की कजिन बहनें कुशाली कुमार और तुलसी कुमार का भी बुरा हाल देखने को मिला। दोनों रोते हुए शमशान से बाहर आईं। तिशा कुमार के परिवार वालों का बदहवास हाल कैमरों में कैद हुआ। परिवार अपनी नन्ही परी को खोकर गम में डूबा हुआ है। हाल में ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए  एक्ट्रेस कुशाली कुमार और सिंगर तुलसी किमार ने बहन के जाने का गम साझा किया। 

कुशाली कुमार और तुलसी कुमार ने किया इमोशनल पोस्ट

तिशा कुमार की कजिन बहनें कुशाली कुमार और तुलसी कुमार ने काफी इमोशन पोस्ट साझा किया। दोनों ने अपनी प्यारी बहन के लिए एक ही पोस्ट लिखा है और अपनी उनके प्रति खुशहाल इच्छाएं जाहिर कीं। तुलसी और कुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी प्यारी तिशा, यह जानकर मेरा दिल टूट गया कि तुम चली गई। यह तुम्हारे जाने का समय नहीं था। हम तुम्हें बढ़ते, समृद्ध होते, सफलता प्राप्त करते और तुम्हें शादी की पोशाक में देखना चाहते थे, तुम्हें इस तरह नहीं देखना चाहते थे।'

यहां देखें पोस्ट

क्या है कुशाली और तुलसी से तिशा का रिश्ता

इससे पहले दिव्या खोसला कुमार ने भी तिशा के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया था। बात की जाए कुशाली कुमार और तुलसी कुमार की तो दोनों तिशा कुमार की बड़ी बहने हैं। दोनों गुलशन कुमार की बेटियां हैं और इसी रिश्ते से कृष्ण कुमार की भतीजी लगती हैं। ऐसे में तिशा की ये बड़ी कजिन बहनें हुईं। 

यहां देखें पोस्ट

कैंसर से जूझ रही थीं तिशा

बता दें, तिशा कुमार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। मुंबई में लंबे इलाज के बाद तिशा का जर्मनी में कई दिनों तक इलाज चला। जर्मनी में इलाज के दौरान ही तिशा की मौत हुई। गंभीर अवस्था में दम तोड़ने वाली तिशा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। पूरा परिवार तिशा की अंतिम विदाई में मौजूद रहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन