1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाकुंभ की भक्ति में लीन हैं ये टीवी एक्ट्रेस, शेयर कर रहीं पल-पल की अपडेट, देखें वीडियो

महाकुंभ की भक्ति में लीन हैं ये टीवी एक्ट्रेस, शेयर कर रहीं पल-पल की अपडेट, देखें वीडियो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 29, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 02:57 pm IST

महाकुंभ 2025 में फिल्मी सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह तो यहां कल्पवास पर हैं। स्मिता सिंह अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स के साथ यहां की पल-पल की अपडेट शेयर कर रही हैं।

Smita Singh- India TV Hindi
स्मिता सिंह Image Source : INSTAGRAM

उत्तर प्रदेश के पावन शहर प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ 2025 की धूम है। रोजाना करोड़ों लोग यहां पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाकर अपने ईश्वर की पूजा में लीन हैं। 29 जनवरी को शाही स्नान के दिन यहां करोड़ों लोग पहुंचे हैं। साथ ही फिल्मी दुनिया के कलाकार भी इस महाकुंभ से अछूते नहीं हैं। अब तक कई फिल्मी सितारों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। साथ ही यहां लगातार सितारों का आवागमन जारी है। टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह भी यहां कल्पवास पर रुकी हुई हैं। स्मिता सिंह ने यहां 12 जनवरी को अपना डेरा जमाया था। 

पल-पल का अपडेट कर रहीं शेयर

इसके बाद से स्मिता सिंह लगातार यहां महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इतना ही नहीं स्मिता सिंह अपने फैन्स के साथ महाकुंभ से पल-पल की स्थिति भी अपडेट करती नजर आ रही हैं। स्मिता सिंह ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक के कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में महाकुंभ से लाइव हकीकत का सामना भी फैन्स को देखने को मिल रहा है। स्मिता सिंह ने बीते रोज लोगों के बीच जाकर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें देशभर से आए श्रद्धालुओं ने खाना बनाया। स्मिता सिंह लगातार श्रद्धालुओं से बात कर इसके वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। 

इन सितारों ने लगाई आस्था की डुबकी

बता दें कि यहां महाकुंभ में फिल्मी सितारों का भी आगमन लगातार जारी है। यहां बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर लगातार अपनी भक्ति में डूबे हुए हैं। इसके साथ ही यहां शंकर महादेवन ने भी कुछ दिन महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। इसके साथ ही यहां इन दोनों सिंगर्स का कॉन्सर्ट भी आयोजित किया गया है। महाकुंभ में 10 से ज्यादा सिंगर्स अपनी सुरीली आवाज से समां बांधेंगे। इसके साथ ही डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी बीते दिनों यहां पहुंचे थे। रेमो डिसूजा ने यहां डुबकी लगाई और इसकी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही पंचायत फेम एक्ट्रेस सुनीता राजवार भी यहां महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंची थीं। सुनीता ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

सुनील ग्रोवर भी पहुंचे महाकुंभ

बता दें कि टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों सुनील ग्रोवर भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। सुनील ग्रोवर ने महाकुंभ से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुनील ग्रोवर महिलाओं के एक ग्रुप के बीच पीले कपड़े पहने साधु के भेष में नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा सर्दी की एक रात महाकुंभ में। सुनील के इस पोस्ट पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन