1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका

Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 27, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 02:41 pm IST

महेश बाबू और प्रियंका चोड़ा स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज डेट तय हो चुकी है। फिल्म की ग्रैंड रिलीज का मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है।

varanasi- India TV Hindi
महेश बाबू। Image Source : VARANASIMOVIE/INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस सालों बाद भारतीय फिल्मों में एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' से कदम रखने जा रही है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे और प्रियांका जोड़ी इनके साथ ही जमती नजर आएगी। हैदराबाद में हुए फिल्म के ग्रैंड टाइटल रिवील इवेंट के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे है। कई कयासों के बाद अब फैंस को असल रिलीज डेट का पता चल जाएगा, आखिर मेकर्स ने फिल्म रिलीज के लिए एक खास दिन को चुन ही लिया। फिल्म की एक छोटी सी झलक के साथ रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। 

कब रिलीज होगी फिल्म

एसएस राजामौली ने फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का ऐलान करने के लिए खास दिन को चुना। राम नवमी के दिन उन्होंने बताया कि ये ग्रैंड फिल्म अगले साल यानी 2027 में राम नवमी के अवसर पर ही रिलीज होगी। सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो झलक के साथ राम नौमी की बधाई दी गई और साफ किया गया कि फिल्म की रिलीज कब है। कैप्शन में लिखा गया है, 'आप उन्हें थिएटर में अलगी श्रीराम नवमी पर देख पाएंगे।'

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिखी हनुमान की झलक

सामने आए वीडियो में भगवान हनुमान की धुंधली झलक देखने को मिल रही है। वो लक्ष्मण को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लिए द्रोंड़ागिरी पर्वत को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में 'हैप्पी राम नवमी।' रिलीज की लेटेस्ट अपडेट से पहले चर्चाएं शुरू हुई थीं कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। निर्देशक और क्रू की ओर से यही बताया गया कि फिल्म तीन घंटे से ज्यादा लंबी होगी और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

कुछ दिनों पहले हैदराबाद से सेट की झलकियां सामने आई थीं, जिसमें वाराणसी के घाट रामोजी फिल्म सिटी में बनाए जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल फिल्म में होना है। बता दें, ये प्रियंका चोपड़ा का तेलुगु डेब्यू होगा और फिल्म को श्री दुर्गा आर्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये इपिक फैंटेसी साइंस फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म होने वाली है।

ये भी पढ़ें: 1200 करोड़ी फिल्म में दिखेगा रणबीर कपूर का अनदेखा अवतार, 6 दिन बाद गूंजेगा राम का नाम, होगा ग्रैंड रिवील

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन