1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास के बाद अब चमकेगी महेश बाबू की किस्मत? इस दिन रिलीज हो रही एसएस राजामौली की फिल्म, 1300 करोड़ है बजट

प्रभास के बाद अब चमकेगी महेश बाबू की किस्मत? इस दिन रिलीज हो रही एसएस राजामौली की फिल्म, 1300 करोड़ है बजट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 30, 2026 05:06 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 06:26 pm IST

वाराणसी फिल्म अगले साल यानी 2027 में 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में महेश बाबू के लीड रोल में कास्ट किया गया है। देखना होगा कि क्या वे भी प्रभास की तरह अपना जलवा दिखा सकते हैं।

Varanasi- India TV Hindi
वाराणसी Image Source : INSTAGRAM@PRIYANKACHOPRA AND IMDB

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बाहुबली से शुरू हुआ ये सिलसिला आरआरआर तक चलता रहा। बीते दिनों उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का घोषणा की थी तो फैन्स भी उत्साहित हो गए थे। अब वाराणसी फिल्म के उत्साहित दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है और इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या बाहुबली में जिस तरह प्रभास की किस्मत चमकी थी वैसे ही महेश बाबू भी वाराणसी के जरिए पैन इंडिया में अपना जलवा दिखा सकते हैं। 

ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज भी कहानी के अहम किरदार रहने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक शिव भक्त की है जो एक रहस्यमयी मशन पर निकलता है और रास्ते में लगातार उसे क्लू मिलते हैं। लेकिन जैसे ही वो इस खोज के पड़ाव पार करता है तो पाता है कि इस मिशन के लिए उसे शैतान ने लगाया है और वह पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है। हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें महेश बाबूब का एक लुक सामने आया था। जिसमें वे शिव की सवारी नंदी पर बैठे हैं और हाथ में त्रिशूल लिए हैं। साथ ही उनके चेहरे पर जोरदार गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा का भी दमदार किरदार

साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं औनके किरदार का नाम मंदाकिनी है। बीते दिनों प्रियंका ने इसका एक लुक भी शेयर किया था जिसमें वे साड़ी पहने हाथों में बंदूक लिए दिख रही हैं। प्रियंका के इस अंदाज को देख फैन्स और भी उत्साहित हो गए हैं। लंबे समय बाद प्रियंका हॉलीवुड से भारतीय फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

1300 करोड़ रुपयों का है बजट

बता दें कि डायरेक्टर राजामौली अपनी ग्रांड फिल्मों और भव्य वीएफएक्स के लिए जानी जाती हैं। वाराणसी फिल्म का भी बजट 1300 करोड़ रुपयों से ज्यादा का है। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने भी इसकी पु्ष्टि की थी। कपिल शर्मा के शो में पहुंची प्रियंका ने कहा था कि वे लंबे समय बाद किसी भारतीय फिल्म में लौटी हैं और उनका किरदार कमाल का रहने वाला है। फैन्स भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें- 'अब युवी की तो छुट्टी', हर जगह दिखते हैं युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच का फूटा गुस्सा तो लगा दी फटकार

Kohhra 2: स्कूल से निकलते ही BPO में की नौकरी, फिर पलटी किस्मत, TV के बाद बना OTT का भी सुपरस्टार, अब मोना सिंह संग करेगा मिस्ट्री का खुलासा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन