1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज, धांसू एक्शन से भरी है फिल्म, खतरनाक है लुक

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज, धांसू एक्शन से भरी है फिल्म, खतरनाक है लुक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 01, 2024 12:26 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 12:27 pm IST

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन का टीजर कट रिलीज कर दिया है। ये टीजर कट 1 नवंबर के बाद से लगातार फिल्मों में दिखाया जाएगा। फिल्म में वरुण धवन के साथ वामिका गाबी लीड रोल में हैं।

Varun Dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' खूब सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों वरुण धवन ने इस फिल्म की जानकारी दी थी। फिल्म में वरुण धवन के साथ वामिका गाबी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बेबी जॉन फिल्म का टीजर कट शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। वरुण धवन का लुक भी काफी धांसू लग रहा है। बेबी जॉन वरुण धवन के लिए अलग तरह का एक्शन लेकर आई है। वरुण धवन को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है। 1 नवंबर के बाद से सिनेमाघरों में फिल्म का टीजर दिखाया जाएगा।

सिटाडेल हनी बनी के प्रमोशन में व्यस्त हैं वरुण धवन

बता दें कि वरुण धवन अपनी ओटीटी सीरीज सिटाडेल हनी बनी में भी दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड मेकर्स द्वारा बन रही इस सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपना दामन दिया है। इस सीरीज में वरुण के साथ समंथा रूथ प्रभु लीड रोल में नजर आ रही हैं। हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज सिटाडेल का ये हिंदी रीमेक होने वाला है। वरुण धवन इस सीरीज में अहम किरदार निभा रहे हैं। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। वरुण धवन अब अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन में व्यस्त होने वाले हैं। 

बेबी जॉन में दिखेंगे सलमान खान?

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। ये फिल्म काफी सुर्खियों में हैं। वरुण के साथ वामिका गाबी इस फिल्म में लीड किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सुमित अरोड़ा और कलीस ने लिखी है। फिल्म में वरुण और वामिका के साथ सलमान खान का भी अहम किरदार बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक सलमान खान के किरदार का खुलासा नहीं हो पाया है। जल्द ही इसकी कहानी सभी के सामने होगी। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अभी तक कोई पक्की मुहर नहीं लगाई गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन