1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बुआ ईशा की गोद में वेदा अंबानी, पीछे से फूफा आनंद पीरामल कर रहे थे मस्ती, कुछ ज्यादा ही क्यूट है ये वीडियो

बुआ ईशा की गोद में वेदा अंबानी, पीछे से फूफा आनंद पीरामल कर रहे थे मस्ती, कुछ ज्यादा ही क्यूट है ये वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 22, 2024 12:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 12:33 pm IST

ईशा अंबानी और श्लोका मेहता भले ही रिश्ते में भाभी-ननद हैं, लेकिन दोनों में गहरी दोस्ती भी है। इतना ही नहीं दोनों के बच्चों में भी बहुत प्यार है। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशा अंबानी, आनंत पीरामल और वेदा अंबानी एक साथ दिख रहे हैं।

Anand Piramal- India TV Hindi
ईशा अंबानी, वेदा अंबानी और आनंद पीरामल। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न भले ही खत्म हो गया हो, अंबानी परिवार की चर्चा अभी भी खत्म नहीं हो रही है। बेटी ईशा अंबानी से लेकर बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट तक अंबानी परिवार के हर सदस्य की चर्चा है। नीता अंबानी भी सोसल मीडिया पर छाई हुई हैं। बात की जाए ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट की बॉन्डिंग की तो तीनों दोस्तों की तरह करीब हैं। ननद-भाभी की ये तिकड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। अंबानी परिवार के बच्चे भी स्टार किड्स से कम नहीं है फिर वो श्लोका अंबानी के बच्चे वेदा-पृथ्वी हों या ईशा अंबानी के बच्चे कृष्णा-आदिया हों। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्यूट वेदा पर बुआ और फूफा प्यार लुटाते दिख रह हैं। ये वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में वेदा के साथ दिखे बुआ-फूफा

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी के बगल में ईशा अंबानी भाई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी को गोद में लिए खड़ी हैं। ठीक पीछे ईशा के पति और वेदा अंबानी के फूफा आनंद पीरामल खड़े हैं। आनंद पीरामल वेदा के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं और वेदा भी उनके चेहरे से खेल रही हैं। इसी दौरान वेदा को ईशा प्यार करते हुए किस करती हैं और फिर आनंद भी उन्हें दुलार करते हैं। वीडियो बेहद क्यूट है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद आनंद और ईशा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में श्लोका और अनंत अंबानी की भी झलक दिख रही  है। ये वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन का है। 

यहां देखें वीडियो

आनंद और ईशा को है बच्चों से प्यार

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'आनंद और ईशा वेदा को कितना प्यार करते हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'आनंद और ईशा की वेदा लाडली हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'बुआ-फूफा का ऐसा प्यार नहीं देखा होगा।' इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, 'अंबानी परिवार को ये बच्चे भी जोड़कर रख रहे हैं।' वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी वेदा की क्यूटनेस और आनंद पीरामल की मासूमियत पर दिल हार बैठेंगे। वीडियो देखकर यही जाहिर हो रहा है कि आनंद और ईशा बच्चों को कितना प्यार करते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन