1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VicKat wedding: कैटरीना को बहू बनाने के लिए तैयार है उनका ससुराल, जानिए परिवार में कौन-कौन है?

VicKat wedding: कैटरीना को बहू बनाने के लिए तैयार है उनका ससुराल, जानिए परिवार में कौन-कौन है?

 Published : Dec 07, 2021 08:01 pm IST,  Updated : Dec 07, 2021 08:11 pm IST

सीजन की सबसे चर्चित शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी और उसके बाद 10 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।

 VicKat wedding- India TV Hindi
 VicKat wedding Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी।
  • आज विक्की और कैटरीना का 'संगीत' समारोह है, 8 दिसंबर को 'मेहंदी' समारोह होगा।

मुंबई: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए मंच तैयार है, जहां मंगलवार को 'संगीत' समारोह और 8 दिसंबर को 'मेहंदी' समारोह होगा। विक्की का परिवार एक भव्य समारोह के साथ परिवार में दुल्हन का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि " 'मेहंदी' समारोह में दोनों परिवार शामिल होंगे। कैटरीना और विक्की परिवार के दोनों पक्षों के साथ मेहंदी समारोह मनाएंगे। विक्की के पास एक बड़ा पंजाबी परिवार और उनके चाचा, चाची, मामा, मामी सभी कैटरीना के परिवार का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

समारोह में केवल 120 लोग शामिल होंगे, लेकिन कपल ने अपनी शादी के समारोहों को अत्यंत भव्यता के साथ मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, "उनकी तरफ से शादी की तैयारी काफी समय से जोरों पर है। यह दोनों पक्षों के लिए एक खुशी का अवसर होने जा रहा है, क्योंकि उनके दोस्त और परिवार दोनों इस जोड़े के खास दिन को मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं!"

सूत्र ने कहा, "कैटरीना का परिवार भी लंदन से आया है- उनकी मां, उनकी बहनें और भाई और उनके करीबी दोस्तों का ग्रुप साथ आया है!" 

कैटरीना के ससुराल में कौन-कौन?

विक्की कौशल के परिवार में कैटरीना को ससुर के रूप में मिलेंगे उनके पिता शाम कौशल हैं जो बहुत ही मशहूर एक्शन डायरेक्टर रह चुके हैं। सास के रूप में मिलेंगी विक्की की मां वीना कौशल हैं। वहीं देवर के रूप में कैटरीना कैफ को मिलेंगे विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल।

सीजन की सबसे चर्चित शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी और उसके बाद 10 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन