1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने अकेले शेयर कीं फोटोज तो यूजर्स ने पूछा- भाभी कहां हैं?

विक्की कौशल ने अकेले शेयर कीं फोटोज तो यूजर्स ने पूछा- भाभी कहां हैं?

 Published : Jan 24, 2022 07:42 am IST,  Updated : Jan 24, 2022 07:42 am IST

उन्होंने नर्मदा नदी के किनारे बैठे हुए फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने नीले रंग कलर का हूडी पहना हुआ है और कैप लगाया है। विकी कौशल नदी के किनारे बैठकर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं।

विक्की कौशल ने अकेले...- India TV Hindi
विक्की कौशल ने अकेले शेयर कीं फोटोज  Image Source : INST//VICKYKAUSHAL09

शादी के बाद अक्सर विक्की कौशल सुर्खियों में छाए रहते हैं। शादी के बाद विक्की क्या-क्या कर रहे हैं फैंस को ये जानने में खासा दिलचस्पी होती है।  वह अभी मध्य प्रदेश में हैं। वह निर्देशक लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं।

उन्होंने इंदौर से कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब उन्होंने नर्मदा नदी के किनारे बैठे हुए फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने नीले रंग कलर का हूडी पहना हुआ है और कैप लगाया है। विकी कौशल नदी के किनारे बैठकर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं। 

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हर-हर नर्मदे।‘ जब से विकी कौशल की शादी हुई है उनके हर पोस्ट पर कटरीना से जुड़ा कमेंट जरूर आता है। इस पोस्ट के साथ भी ऐसा ही हुआ।

विकी कौशल के बैकग्राउंड में सूरज को ढलते हुए देखा जा सकता है। नदी के तेज बहाव के पास एक पत्थर पर विकी बैठे हुए हैं। पहली फोटो में तो साइड में कुछ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं बाकी की दो फोटो में विक्की एकदम शांत हैं और गौर से नदी को देख रहे हैं।

 फोटोज शेयर करते ही फैंस के कंमेन्ट्स आना शुरू हो गए और लोगों कैटरीना के बारे में भी पूछना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, ‘भाभी कहां हैं? अकेले कैसे बैठे हो?’ 

एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘मैम, किधर हैं सर जी?’ 

एक ने लिखा, ‘हाउज द जोश?’ 

एक ने फनी कमेंट करते हुए कहा, नहीं विकी नहीं, पानी में मत कूदना।

 कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की है और शादी के डेढ महीने बाद ही ये कपल शूटिंग की वजह से दूर है। हालांकि कुछ दिन पहले लोहड़ी के मौके पर कटरीना, विक्की से मिलने इंदौर पहुंची थीं जहां उन्होंने अपनी कुछ फोटोज़ भी शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन