1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक रात में चोर से बादशाह बने विक्रांत मैसी, तो बंदूक चलाती दिखीं टीवी की नागिन, दमदार है 'ब्लैकआउट' का टीजर

एक रात में चोर से बादशाह बने विक्रांत मैसी, तो बंदूक चलाती दिखीं टीवी की नागिन, दमदार है 'ब्लैकआउट' का टीजर

 Published : May 21, 2024 04:36 pm IST,  Updated : May 21, 2024 04:36 pm IST

विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही हैं।वहीं इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर जल्द ही 'ब्लैकआउट' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुनील ग्रोवर और मौनी रॉय भी दिखाई देगें। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें विक्रांत चोर के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Vikrant Massey, Mouni Roy- India TV Hindi
'ब्लैकआउट' का टीजर Image Source : X

विक्रांत मैसी को हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाने के लिए खूब प्रशंसा मिली। विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को लोगों ने खूब पसंद किया। इसकी स्टार कास्ट और कहानी को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सराहा है। साल 2003 की सुपरहिट फिल्मों में से एक '12वीं फेल' रिलीज के बाद से अभी तक किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं '12वीं फेल' में अपने किरदार से लोगों के दिल जीतने के बाद अब विक्रांत मैसी जल्द ही फिल्म 'ब्लैकआउट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें विक्रांत मैसी चोर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 

चोर बने विक्रांत मेसी

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर 'ब्लैकआउट' के टीजर को शेयर किया, जिसमें विक्रांत मैसी चोर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह कभी गन उठाते, तो कभी खुशी के मारे गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी के साथ, टीजर में सुनील ग्रोवर को भी दिखाया गया है, जबकि टीवी की नागिन मौनी रॉय इसमें बंदूक लहराते हुए नजर आती हैं। टीजर के बैकग्राउंड में अनिल कपूर ने वॉइसओवर किया है, जो कि काफी दमदार है। वहीं अनिल कपूर ने  'ब्लैकआउट' का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'समय समय की बात है, देखते हैं ये रात का बादशाह कौन है।' फैंस को  'ब्लैकआउट' का टीजर काफी पंसद आ रहा है। लोग विक्रांत मैसी को चोर के किरदार में देखने के लिए भी काफी ए्कसाइटेड नजर आ रहे हैं। 

'ब्लैकआउट' के बारे में

बता दें कि 'ब्लैकआउट' एक क्राइम थ्रिलर कॉमेडी है, जिसे जियो स्टूडियोज और 11:11 प्रोडक्शंस ने बनाया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी हैं।ये फिल्म 7 जून, 2024 को JioCinema पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन